Advertisment

Kanpur Weather News: गंगा मेला पर रंग बरसा, अब कल बरसेंगे बदरा

गुरुवार को गंगा मेला पर हर ओर रंगों की बौछार ने शहर को तरबतर कर दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को बादल हल्की फुल्की छीटों से शहर को भिगो सकते हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
AI Genrated

Photograph: (AI Genrated)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता

शहर का मौसम फिर करवट ले रहा है। दिन का तापमान बढ़ रहा है तो सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। गुरुवार को गंगा मेला पर हर ओर रंगों की बौछार ने शहर को तरबतर कर दिया। शुक्रवार को बादल हल्की फुल्की छीटों से शहर को भिगो सकते हैं। गुरुवार को बादलों की आवाजाही बनी रही और उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी गर्मी से थोड़ी राहत देती रहीं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी बढेगी। बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है।

रात का पारा गिरा, दिन का चढ़ा 

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को शहर में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कानपुर में सुबह से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी, शाम को बादल छाए रहने क‌ी उम्मीद है। सुबह और शाम के मौसम में हल्की ठंडक भी महसूस हो रही है। डॉक्टर्स की राय है कि सुबह और समय अच्छे से कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें, लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। हवाओं के बहने से रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे आया है, वहीं दिन का तापमान 30.4 से 32.4 डिग्री हो गया। साथ ही हवा की गति भी 25-30 किमी प्रति घंटा रही। 

धीरे-धीरे और चढ़ेगा पारा 

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक शुक्रवार के बाद धीरे-धीरे दिन का पारा चढ़ेगा। तेज धूप अपना असर दिखाएगी। डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव का यह आखिरी दौर हो सकता है। उसके बाद बहुत जल्दी ही मौसम गर्म होने की उम्मीद है। मार्च माह का अंत होते- होते गर्मी के सितम दिखाने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार गर्मी खूब परेशान करने वाली है।  

Advertisment
Advertisment