/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/20/eating-food-2025-07-20-17-56-25.webp)
लाइफस्टाइल: 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं। इस उम्र में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे शरीर आराम की स्थिति में भी कम कैलोरी बर्न करता है। नतीजतन, बिना डाइट में बदलाव किए वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा मांसपेशियों का कम होना और हार्मोनल असंतुलन भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन K की अधिक जरूरत होती है। पालक, मेथी, सरसों, और ब्रोकली जैसी पत्तेदार सब्जियां हड्डियों की मजबूती, हृदय स्वास्थ्य और याद्दाश्त को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
फल
बेरीज, संतरा, सेब और कीवी जैसे फलों में विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, विशेषकर फ्लेवोनॉइड्स, जो ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करते हैं और क्रॉनिक बीमारियों से बचाते हैं। इनके सेवन से त्वचा लंबे समय तक जवां और चमकदार बनी रहती है।
साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स
ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ जैसे साबुत अनाज शरीर को जरूरी फाइबर देते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है। साथ ही फैटी फिश (जैसे सैल्मन), अलसी के बीज, अखरोट और एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट्स दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
प्रोटीन युक्त आहार
उम्र के साथ मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। अंडे, चिकन, सोयाबीन, पनीर, टोफू और नट्स जैसे प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में जरूर शामिल करें। ये न केवल मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं, बल्कि वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक होते हैं।