Advertisment

बादाम द‍िमाग तेज करने के साथ ब्लड benefits कंट्रोल करने में भी है कारगर, जानिए क्या कहती है नई स्टडी

डायबिटीज आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है, खासकर भारत जैसे देशों में जहां खान-पान की आदतें और जीवनशैली तेजी से बदल रही हैं। भारत को तो 'डायबिटीज़ की राजधानी' तक कहा जाने लगा है।

author-image
Ranjana Sharma
_benefits
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

इनपुट, वाईबीएन नेटवर्क: डायबिटीज आज के समय की सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है, खासकर भारत जैसे देशों में जहां खान-पान की आदतें और जीवनशैली तेजी से बदल रही हैं। भारत को तो 'डायबिटीज़ की राजधानी' तक कहा जाने लगा है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि ब्लड शुगर को कैसे नियंत्रित किया जाए  बिना केवल दवाइयों पर निर्भर हुए। स्वस्थ खानपान, नियमित व्यायाम, और तनाव मुक्त जीवन के साथ-साथ कुछ नेचुरल चीजें भी ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद कर सकती हैं। इन्हीं में से एक है  बादाम (Almonds)।

Advertisment

हेल्दी ड्राय फ्रूट या प्रोटीन और एनर्जी का स्रोत है बादाम

अब तक बादाम को एक हेल्दी ड्राय फ्रूट या प्रोटीन और एनर्जी का अच्छा स्रोत माना जाता था, लेकिन हाल ही में हुई एक वैज्ञानिक रिसर्च में यह सामने आया है कि बादाम का सेवन केवल शरीर को ताकत ही नहीं देता, बल्कि यह ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है। खास बात यह है कि यह असर एशियाई भारतीयों जैसे समूह में अधिक देखने को मिला है, जो जेनेटिक रूप से डायबिटीज के प्रति ज्यादा संवेदनशील माने जाते हैं। 

डायबिटीज़ के रोगियों के लिए क्यों जरूरी है ब्लड शुगर कंट्रोल?

Advertisment
  • ब्लड शुगर लेवल ज़्यादा होना शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • लंबे समय तक हाई ब्लड शुगर रहने से दिल, किडनी, आंखों और नसों पर असर पड़ता है।
  • इसलिए, डायबिटीज़ के मरीजों को खास तौर पर अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहिए।

क्या कहती है नई रिसर्च?

  • रोजाना बादाम खाने से ब्लड शुगर लेवल में सुधार पाया गया है।
  • यह असर खासकर प्री-डायबिटिक और डायबिटिक मरीजों में देखा गया।
  • रिसर्च में शामिल लोगों में फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1C लेवल दोनों में गिरावट देखी गई।
Advertisment

कार्डियोमेटाबोलिक हेल्थ में भी सुधार

  • बादाम खाने से सिर्फ ब्लड शुगर ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है।
  • यह एलडीएल (LDL) यानी ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है।
  • रिसर्च के अनुसार, LDL लेवल में लगभग 5 यूनिट तक की कमी देखी गई।
  • साथ ही, डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में भी 0.17 से 1.3 mmHg तक की कमी दर्ज की गई।

आंतों की सेहत में भी लाभ

Advertisment
  • बादाम खाने से पेट में हेल्दी गट बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है।
  • इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है और सूजन कम हो सकती है।
  • आंतों में शॉर्ट-चेन फैटी एसिड के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलता है, जो मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

वजन कम करने में भी सहायक

  • स्टडी में यह भी बताया गया कि रोजाना 50 ग्राम से अधिक बादाम खाने से कुछ लोगों के वजन में भी कमी देखी गई।
  • यह वजन कम करने के साथ-साथ भूख को नियंत्रित करने में भी मददगार हो सकता है।

बादाम में मौजूद पोषक तत्व

  • बादाम में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं।
  • यह मसल रिकवरी, एनर्जी बूस्ट और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।
  • वर्कआउट के बाद भी बादाम एक अच्छा स्नैक ऑप्शन माना जाता है।

कितनी मात्रा में खाएं बादाम?

  • रिसर्च के अनुसार, रोजाना 40-50 ग्राम बादाम खाने से अच्छे परिणाम देखे जा सकते हैं।
  • यानी लगभग एक छोटी मुट्ठी भर बादाम।
  • इन्हें भिगोकर या सीधे स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है, लेकिन ओवरईटिंग से बचें।
Advertisment
Advertisment