Advertisment

'डाइनिंग विद द कपूर्स': रिद्धिमा ने शेयर किया फैमिली मोमेंट, लिखा- 'हमेशा साथ-साथ'

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने परिवार की एकजुटता दर्शाते हुए एक खूबसूरत 'बिहाइंड द सीन्स' मोमेंट सोशल मीडिया पर साझा किया है। लेटेस्ट पोस्ट में 'डाइनिंग विद द कपूर्स' शीर्षक से एक पारिवारिक तस्वीर शेयर की है।

author-image
YBN News
Riddhima

Riddhima Photograph: (ians)

मुंबई। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने परिवार की एकजुटता दर्शाते हुए एक खूबसूरत 'बिहाइंड द सीन्स' मोमेंट सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में 'डाइनिंग विद द कपूर्स' शीर्षक से एक पारिवारिक तस्वीर शेयर की है।

'डाइनिंग विद द कपूर्स'

इस फोटो में पूरा कपूर परिवार एक साथ भोजन का आनंद लेते हुए दिख रहा है, जिसमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर के साथ 'हमेशा साथ-साथ'कैप्शन दिया, जो कपूर परिवार के मजबूत आपसी बंधन को दर्शाता है। यह पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है।

कई दशकों से राज

कपूर खानदान ने बॉलीवुड में कई दशकों से राज किया है। वहीं, इनके खाने के शौक और जिंदगी के पलों को जीवंत करते हुए नेटफ्लिक्स ने कपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' 21 नवंबर से स्ट्रीम की है। शो का बीटीएस मोमेंट रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उनके साथ नीतू कपूर और रीमा जैन नजर आ रही हैं। रिद्धिमा ने लिखा, "हम हमेशा साथ-साथ हैं। हर समय एक-दूसरे का साथ देते हुए।"

रिद्धिमा की पोस्ट फैंस

रिद्धिमा की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। कई यूजर्स पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें कि शो में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, आदर जैन, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, बबीता कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, नव्या नवेली नंदा समेत कई लोग नजर आ रहे हैं।

Advertisment

रिद्धिमा की बात करें तो उन्होंने कपूर खानदान से होने के बावजूद अपना करियर एक सफल ज्वेलरी और फैशन डिजाइनर और एक बिजनेसवुमन के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने 2006 में दिल्ली के व्यवसायी भरत साहनी से शादी की और उनकी एक बेटी समारा है।

मनोरंजन की दुनिया

हालाकि, रिद्धिमा ने मनोरंजन की दुनिया में ओटीटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से कदम रख चुकी हैं और वह जल्द ही नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'डीकेएस' में अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शिमला के खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई है। फिल्म के निर्देशक आशीष आर. मोहन हैं।

अभिनेत्री नीतू कपूर की बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म 'रिक्शावाला' (1973) थी। इसमें वह रणधीर कपूर के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 'यादों की बारात', 'रफूचक्कर', 'दीवार', 'परवरिश', 'जानी दुश्मन', 'काला पत्थर', 'खेल खेल में', 'अमर अकबर एंथनी', 'याराना', 'धरम वीर', और 'कभी कभी' जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। 1983 में 'गंगा मेरी मां' के बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया और 30 साल बाद 2009 में 'लव आज कल' से कमबैक किया। उनकी हालिया फिल्म 'जुगजुग जियो' थी।

Advertisment

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment