Advertisment

दुबलापन दूर करें: इन आयुर्वेदिक उपायों से बढ़ाएं वजन और पाएं फिट शरीर

कुछ लोगों की परेशानी होती है कि वजन न बढ़ने की परेशानी से जूझ रहे होते हैं। ऐसी समस्या से बचने के लिए आयुर्वेद में तरीके बताए गए हैं, जिससे प्राकृतिक तरीके से वजन को संतुलित किया जा सकता है।

author-image
YBN News
Thinness

Thinness Photograph: (ians)

नई दिल्ली। दुबलापन आज कई लोगों के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है, लेकिन आयुर्वेद में इसके आसान और सुरक्षित उपाय बताए गए हैं। वजन बढ़ाने के लिए आहार में घी, दूध, बादाम, छुहारा, किशमिश और मूंगफली को शामिल करें। अश्वगंधा, शतावरी और च्यवनप्राश जैसे आयुर्वेदिक सप्लीमेंट शरीर को ताकत देते हैं और भूख बढ़ाते हैं। रोजाना सुबह गुनगुना दूध में शहद मिलाकर पीने से भी फायदा होता है। पर्याप्त नींद और हल्का व्यायाम करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है। इन उपायों से दुबलापन दूर कर स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाया जा सकता है।

बढ़ाएंगे तेजी से वजन

हालांकि, ज्यादातर लोगों की यही परेशानी होती है कि उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है और कम होने का नाम नहीं ले रहा, लेकिन इसके उलट कुछ लोग वजन न बढ़ने की परेशानी से भी जूझ रहे होते हैं। ओवरइटिंग करने पर भी कुछ लोगों का वजन नहीं बढ़ता है, लेकिन बीमार हो जाने पर उनका वजन कम जरूर हो जाता है। ऐसी समस्या से बचने के लिए आयुर्वेद में तरीके बताए गए हैं, जिससे प्राकृतिक तरीके से वजन को संतुलित किया जा सकता है।

प्राकृतिक तरीके

अगर शरीर में दुबलापन या कमजोरी बनी रहती है, तो ये धीमी पाचन अग्नि और शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दिखाता है। आयुर्वेद में दुबलेपन को कमजोर पाचन अग्नि से जोड़ा गया है। अगर पाचन क्षमता कमजोर होती, तो भोजन में मौजूद पोषक तत्व पूरी तरह कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाते हैं और शरीर कमजोर होने लगता है। इसके लिए पहले पेट की पाचन शक्ति को मजबूत करना और कब्ज जैसी परेशानियों को दूर करना होगा।

आहार में परिवर्तन

दुबलेपन को दूर करने के लिए आहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। ऐसे में सुबह की शुरुआत ही पौष्टिक आहार से करनी होगी, लेकिन उससे पहले पेट की पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद लें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा। फिर नाश्ते में केला, खजूर और अंजीर का शेक ले सकते हैं। इसमें प्रोटीन से लेकर अच्छी वसा भी मौजूद है।

Advertisment

ये आयुर्वेदिक तरीके

दोपहर के खाने में दाल जरूर शामिल करें और उसके साथ ज्यादा सब्जी और कम रोटी का सेवन करें। रात के समय हल्का लेकिन पौष्टिक आहार लें, जैसे सूप या दलिया। इसके साथ रात को सोने के समय दूध और एक चम्मच घी जरूर लें। वजन को बढ़ाने और शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ाने के लिए घर पर बना छैना जरूर खाएं। ये शरीर की कमजोरी दूर करेगा और हीमोग्लोबिन भी बढ़ाएगा।

आयुर्वेद में कई चूर्ण

आयुर्वेद में कई चूर्ण भी बताए गए हैं, जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं, जैसे रात को अश्वगंधा और दूध लेना चाहिए। इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। घी, मिश्री और केले का सेवन करने से भी वजन बढ़ता है इसके लिए धागे वाली मिश्री का सेवन करें। इसके साथ किसी भी तरह का च्यवनप्राश लेना भी अच्छा रहेगा, जो पाचन को दुरुस्त करने का काम करेगा। आयुर्वेद में एक हर्बल ड्रिंक भी बताई गई है जिसमें दूध में इलायची, खजूर, बादाम और केसर होता है। इसे पीने से वजन तेजी से बढ़ता है।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment
Advertisment