/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/gauharkhan-2025-09-03-15-52-49.jpg)
GauharKhan Photograph: (ians)
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारागौहर खान एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए यह बड़ी खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ साझा की। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट डालते हुए बताया कि उनके घर दूसरी बार बेटे का जन्म हुआ है।
https://www.instagram.com/gauaharkhan/p/DOIiOUjiDOP/
फैंस के साथ साझा की खुशखबरी
गौहर की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारोंने उन्हें बधाइयों से भर दिया। सोशल मीडिया पर लोग नन्हे मेहमान के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं और कपल को नए सफर के लिए प्यार जता रहे हैं। गौहर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उनका परिवार अब और भी पूरा हो गया है। गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत कार्ड पोस्ट किया, जिसमें लिखा है कि जेहान अब अपने नए छोटे भाई का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्ड में बेटे के जन्म की तारीख 1 सितंबर 2025 भी साफ दिखाई दे रही है। पोस्ट में गौहर ने अपने दोस्तों, परिवार और सभी चाहने वालों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने इस खास मौके पर उन्हें प्यार और आशीर्वाद दिया।
दूसरी बार नन्ही किलकारियां
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/gauharkhansecondbaby-2025-09-03-15-45-13.jpg)
गौहर ने नन्हें सदस्य के आगमन से परिवार में आई खुशियों को बयां किया और कहा कि वे इस पल को बहुत खास मानती हैं। उनके पोस्ट को देख फैंस भी बेहद खुश हैं और कमेंट्स के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके साथियों ने भी शुभकामनाएं दीं। सिंगर नीति मोहन ने कमेंट में लिखा, ''ओह माई गॉड! यह न्यूज सुनकर हमें बहुत खुशी हुई। आप सभी को, खासकर जेहान को ढेर सारी बधाइयां।'''रोडीज एक्सट्रीम' के विजेता कशिश ठाकुर पुंदीर, एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर, कृति खरबंदा, दीया मिर्जा, समीरा रेड्डी, सोफी चौधरी, तनाज ईरानी और कमडियन सुगंधा मिश्रा ने कमेंट्स में बधाई दी।
दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी चर्चित
गौरतलब है कि गौहर खान और जैद दरबार की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी चर्चित है। गौहर के पति जैद दरबार एक मशहूर कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जैद संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को शादी की थी। 10 मई 2023 को उनका पहला बेटा जेहान हुआ था, और अब वे दूसरी बार पिता-माता बने हैं। अब 2025 में उनके परिवार में दूसरी बार नन्ही किलकारियां गूंजी हैं।
‘बिग बॉस 7’ की विनर
गौहर खान अपने फैशन सेंस, एक्टिंग और टीवी शोज़ के जरिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। ‘बिग बॉस 7’ की विनर रह चुकी गौहर ने फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज़ में भी अपनी खास पहचान बनाई है। गौहर खान का सफर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां उन्हें मिस टैलेंटेड का पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने 2009 में बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे ‘इश्कजादे’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘बेगम जान’। साथ ही उन्होंने कई टीवी शो जैसे ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ और ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।
सोशल मीडिया पर एक्टिव
गौहर और जैद दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि जैसे ही उन्होंने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी साझा की, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।