Advertisment

diabetes वाले मरीजों के ल‍िए यह फल हैं हान‍िकारक, इन को करें डाइट में शामिल

डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में इंसुलिन का उत्पादन या उपयोग सही तरीके से नहीं हो पाता। जिससे ब्लड शुगर लेवल असामान्य रूप से बढ़ जाता है। यह समस्या पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
fruits
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00
Advertisment
डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में इंसुलिन का उत्पादन या उपयोग सही तरीके से नहीं हो पाता। जिससे ब्लड शुगर लेवल असामान्य रूप से बढ़ जाता है। यह समस्या पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है और भारत को तो "डायबिटीज की राजधानी" तक कहा जाने लगा है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों के लिए खानपान पर नियंत्रण और समझदारी सबसे बड़ा इलाज बन जाता है। फल आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, क्योंकि ये विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। लेकिन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए हर फल फायदेमंद नहीं होता। कुछ फल ऐसे हैं जिनमें प्राकृतिक शुगर (फ्रक्टोज) की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर स्तर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट सलाह देते हैं कि डायबिटीज मरीजों को कुछ खास फलों से दूरी बनानी चाहिए। वहीं कुछ फल ऐसे हैं ज‍िन्‍हें डायब‍िटीज मरीजों को अपनी डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए।

इन फलों का न करें सेवन 

  • केला: पका केला हाई कार्बोहाइड्रेट और शुगर से भरपूर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी मध्यम से उच्च श्रेणी में आता है, जो इसे डायबिटीज मरीजों के लिए जोखिम भरा बनाता है। हालांकि, अगर केले की बहुत पतली स्लाइस ली जाए और अन्य प्रोटीनयुक्त भोजन के साथ खाया जाए, तो इसका असर कुछ हद तक कम हो सकता है।
  • अंगूर: छोटे और रसदार अंगूर में ग्लूकोज की मात्रा काफी होती है, जो सीधे तौर पर ब्लड शुगर को प्रभावित करता है। अंगूर का अधिक सेवन शुगर लेवल को असंतुलित कर सकता है।
  • आम : आम भला किसे पसंद नहीं होता! यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। आम में विटामिन A, C और E जैसे महत्वपूर्ण विटामिन्स पाए जाते हैं, साथ ही यह फाइबर और फोलेट का भी अच्छा स्रोत है, जो शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, आम में प्राकृतिक शर्करा की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसे बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं खाना चाहिए। यदि डॉक्टर अनुमति दें, तो डायबिटिक मरीज आम को सीमित मात्रा में और संतुलित आहार के हिस्से के रूप में शामिल कर सकते हैं।
  • लीची: लीची मीठा और पानीदार फल है, लेकिन इसमें शर्करा की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है।
  • अनानास: अनानास में नेचुरल शुगर और एसिडिटी दोनों होती हैं। इसका GI लेवल भी ऊंचा होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक हो सकता है।

इन फलों को करें डाइट में शामिल

Advertisment
  • सेब : फाइबर युक्त और पोषक तत्वों से भरपूर, जो ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है।
  • नाशपाती : फाइबर से भरपूर और मीठा होने के बावजूद डायबिटीज फ्रेंडली।
  • अमरूद: इसमें कम शुगर होती है और यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
  • जामुन : जामुन में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं और यह इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ा सकता है।
  • कीवी : फाइबर और विटामिन सी से भरपूर, साथ ही कम शुगर वाला फल।
  • स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी : एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर, और शुगर लेवल पर असर बहुत कम।

फल खाने का सही तरीका क्या है?

  • फलों को छोटे हिस्सों में बांटकर दिनभर खाएं।
  • कभी भी फल के जूस की बजाय साबुत फल खाएं, क्योंकि जूस में फाइबर नहीं होता और यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।
  • फल के साथ प्रोटीन या हेल्दी फैट (जैसे नट्स, दही) लें ताकि शुगर की स्पाइक कम हो।
  • दिन के शुरुआती हिस्से में फल खाएं, शाम या रात में नहीं।
Advertisment
Advertisment