Advertisment

40th birthday: 'डार्लिंग' सोनम कपूर के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने शेयर की स्टाइलिश फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोमवार को 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस कड़ी में मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

author-image
YBN News
sonamkarina

sonamkarina Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुंबई, आईएएनएस। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोमवार को 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्त और साथी उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस कड़ी में मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

Advertisment

40वां जन्मदिन

करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के लिए एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में करीना ने सोनम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और प्यार से उन्हें 'डार्लिंग' कहा। इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सोना... आर्ट, लव और चिप्स… तुम्हें एक बड़ा हग'' तस्वीर में दोनों बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं और दमदार फेस एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं।

प्री बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन

Advertisment

करीना और सोनम की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती काफी बेहतरीन है। दोनों ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में साथ में काम किया था। करीना से पहले भूमि पेडनेकर ने भी सोनम को जन्मदिन की बधाई दी।

भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की। यह वीडियो एक्ट्रेस की प्री बर्थडे पार्टी के सेलिब्रेशन की है। इस वीडियो में सोनम केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भूमि ने बेहद प्यारा नोट लिखा। उन्होंने लिखा- "हैप्पी बर्थडे सोनम कपूर, तुम बहुत प्यारी हो।"

बता दें कि सोनम कपूरने अपने कुछ खास दोस्तों के लिए प्री बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में भूमि के अलावा, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, मसाबा गुप्ता, अक्षय मारवाह, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, वेदांग रैना समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

Advertisment

आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर 'ब्लाइंड'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर'ब्लाइंड' में देखा गया था, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसे शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया था, जबकि सुजॉय घोष इसके प्रोड्यूसर थे। फिल्म में सोनम के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए। यह 2011 में इसी नाम से रिलीज हुई कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी एक अंधे पुलिस अधिकारी की है, जो एक सीरियल किलर की खोज में है।

Advertisment
Advertisment