Advertisment

मनीषा कोइराला ने दिखाया एरियल योग का कमाल, फिटनेस और मानसिक शांति में लाभ

मनीषा कोइराला ने एरियल योग करते हुए तस्वीरें साझा कीं। बताया कि यह योग शरीर को लचीला बनाता है, पूरे शरीर को मजबूत भी करता है। एरियल योग में कपड़े के झूले की मदद से विभिन्न आसन किए जाते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी, कंधे और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

author-image
YBN News
ManishaKoirala

ManishaKoirala Photograph: (ians)

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने हाल ही में एरियल योग करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया कि यह योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि पूरे शरीर को मजबूत भी करता है। एरियल योग में कपड़े के झूले की मदद से विभिन्न आसन किए जाते हैं, जिससे रीढ़ की हड्डी, कंधे और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह तनाव को कम करने, शरीर में संतुलन लाने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में भी मदद करता है। मनीषा ने कहा कि नियमित अभ्यास से मानसिक शांति और फिटनेस दोनों बनाए रखी जा सकती हैं।

एरियल योग

मालूम हो कि मनीषा कोइराला हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ अक्सर पोस्ट साझा करती रहती हैं। इन वीडियो में वह न केवल ध्यान और योग करती बल्कि इनके जरिए फॉलोअर्स को भी प्ररित करती हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एरियल योग करती नजर आईं। वीडियो मोंटाज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'ट्रस्ट'।

हेल्थ को लेकर  सतर्क

एरियल योग खास इसलिए है क्योंकि यह सरलता से पूरे शरीर को मजबूती प्रदान करता है। वीडियो में मनीषा सिल्क हैमॉक पर लटकते हुए विभिन्न आसनों में उतरते-चढ़ते देखी जा सकती हैं। वह कभी उल्टे लटककर स्ट्रेचिंग करती है तो कभी संतुलन बनाते हुए कोर मसल्स को एक्टिव करती हुई दिखती हैं। एरियल योग, जिसे एंटी-ग्रैविटी योग या फ्लाइंग योग भी कहा जाता है, इस अभ्यास में सिल्क या फैब्रिक से बने हैमॉक का उपयोग किया जाता है, जो छत से लटका होता है। यह योग, पिलाटेस और एरियल एक्रोबेटिक्स का मिश्रण है।

एरियल योग का अभ्यास कैसे करें?

इस पर एक्सपर्ट बताते हैं कि एरियल योग का अभ्यास स्टूडियो में प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की देखरेख में करना चाहिए, लेकिन घर पर भी बेसिक स्तर पर शुरू किया जा सकता है। बेसिक स्टेप्स पर नजर डालें तो हैमॉक के पीछे खड़े होकर पहले पैर अंदर डालें। फिर धीरे-धीरे शरीर को झुलाएं। शुरुआत में सिटिंग पोज (जैसे चेयर आसन) से शुरू करें और हैमॉक पर बैठकर पैरों को फैलाएं। फिर इनवर्शन (उल्टा लटकना) ट्राई करें। कमर पर फैब्रिक लपेटकर सिर नीचे करें, हाथों से पकड़ें। 5-10 गहरी सांसों तक होल्ड करें।

Advertisment

एरियल योग के अभ्यास से कई लाभ

एरियल योग के अभ्यास से कई लाभ मिलते हैं, हालांकिएक्सपर्ट गर्भवती महिलाओंऔर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी के साथ या देखरेख में करने की सलाह देते हैं। एरियल योग पूरे शरीर को मजबूत बनाता है। कोर, हाथ-पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। रीढ़ की हड्डी का डीकंप्रेशन जो पीठ दर्द कम करता है, लचीलापन बढ़ता है। तनाव, चिंता और डिप्रेशन में कमी आती है, नींद बेहतर होती है।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment