Advertisment

Quadrobics: चार पैरों पर चलने का नया ट्रेंड! फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम

क्वाड्रोबिक्स एक ऐसा ट्रेंड है जो खासकर सोशल मीडिया और टिक-टोक पर काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें लोग चार पैरों (हाथ और पैर) पर जानवरों की तरह दौड़ते, कूदते या मूवमेंट करते हैं। इसे "क्वाड्रुपेडल मूवमेंट" भी कहते हैं।

author-image
YBN News
एडिट
Quadrobics

Quadrobics Photograph: (ians)

नई दिल्ली। क्वाड्रोबिक्स एक ऐसा ट्रेंड है जो खासकर सोशल मीडिया और टिक-टोक पर काफी पॉपुलर हुआ था। इसमें लोग चार पैरों (हाथ और पैर) पर जानवरों की तरह दौड़ते, कूदते या मूवमेंट करते हैं। इसे "क्वाड्रुपेडल मूवमेंट" भी कहते हैं।

जानवरों जैसे मूवमेंट

मालूम हो कि इसमें इंसान जानवरों जैसे मूवमेंट करता है, जैसे भेड़िया, बिल्ली या घोड़ा। उनके जैसे ही इसमें तेज दौड़ना, छलांग लगाना, बैलेंस रखना शामिल होता है। इसे कई लोग फिटनेस, मज़े या रोल-प्ले के तौर पर करते हैं।

फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम

जानकारी हो कि एयरोबिक्स, एरियल योग के बाद अब एक और शारीरिक व्यायाम ट्रेंड में है। ये शरीर को काफी लचीला और मज़बूत बनाता है, लेकिन अगर बिना प्रैक्टिस किए किया जाए तो चोट भी लग सकती है। खासकर सोशल मीडिया के इस दौर में ये फिजिकल एक्टिविटी काफी पसंद की जा रही है और इसका नाम क्वाड्रोबिक्स है। यह न सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि है, बल्कि एक कलात्मक प्रदर्शन भी है, जो आत्म-अभिव्यक्ति, फिटनेस और क्रिएटिविटी का अनोखा संगम है।

 फिजिकल मूवमेंट स्टाइल

हालांकि यह 'क्वाड' (चार) और 'एरोबिक्स' (शारीरिक व्यायाम) को मिलाकर बना है। क्वाड्रोबिक्स एक फिजिकल मूवमेंट स्टाइल है जिसमें इंसान चार पैरों (हाथों और पैरों) पर जानवरों की तरह दौड़ता, कूदता और घूमता है। इन दिनों यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी यानी ट्रेंड में है। इसमें कई तरह की चालें और स्टंट शामिल हैं, जैसे चार पैरों पर दौड़ना, फ्लिप करना, एनिमल-स्टाइल मूवमेंट्स दिखाना और कूदते हुए चाल अचानक बदल देना।

क्वाड्रोबिक्स की शुरुआत

Advertisment

आइये जानें की आखिर क्वाड्रोबिक्स की शुरुआत कब हुई? इसका इतिहास बड़ा हीं रोचक है। 2010 के दशक में कुछ युवा जो खुद को "थेरियन" या "अदरकिंस" के रूप में मानते थे , यानी वे लोग जो खुद को आधा इंसान, आधा जानवर महसूस करते उन्होंने जानवरों जैसी हरकतें करना शुरू किया, और धीरे-धीरे यह एक "फिजिकल आर्ट फॉर्म" बन गया।

'नेचुरल इमोशन्स'

इसमें शारीरिक संतुलन, ताकत और सतर्कता की जरूरत होती है। शुरुआत करने से पहले वार्म-अप और अभ्यास जरूरी है ताकि चोट से बचा जा सके। कुछ लोग इसमें भेड़िया, बिल्ली या अन्य जानवरों की तरह मूवमेंट करते हैं और अपने 'नेचुरल इमोशन्स' को अभिव्यक्त करते हैं। 

फिजिकल फिटनेस ट्रेंड 

हालांकि अब यह सिर्फ थेरियन समुदाय तक सीमित नहीं है। आज यह एक फिजिकल फिटनेस ट्रेंड बन चुका है जिसे बहुत से युवा अपनी कला, चुस्ती और स्टेमिना से जोड़कर देखते हैं। इसके फायदे कई हैं। यह एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट है जिससे स्टेमिना और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। क्रिएटिविटी का प्रदर्शन भी करते हैं। क्वाड्रोबिक्स में लोग अपने मूवमेंट्स को म्यूजिक के साथ मिलाकर वीडियो बनाते हैं। यह लोगों को अपनी पहचान, शैली और सोच को व्यक्त करने का मौका देता है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment