Advertisment

रामायण की सीता Deepika Chikhalia's का नया अंदाज़: राजस्थानी राजपूत लुक में छाईं सोशल मीडिया पर

रामायण में माता सीता का किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने जीवन के खास पलों और नए अंदाज में तस्वीरें व वीडियो साझा करती रहती हैं।

author-image
YBN News
DeepikaChikhalia

DeepikaChikhalia Photograph: (ians)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई। रामायण में माता सीता का किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अपनी सादगी, अभिनय और भावनात्मक अभिव्यक्ति से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। 80 और 90 के दशक में जब टेलीविजन पर रामायण का प्रसारण हुआ, तब हर घर में दीपिका सीता के रूप में पूजी जाने लगीं। आज भी दीपिका अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने जीवन के खास पलों और नए अंदाज में तस्वीरें व वीडियो साझा करती रहती हैं।

राजस्थानी राजपूत परिधान

मालूम हो कि  हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह राजस्थानी राजपूत परिधान में नजर आ रही हैं। लाल और सुनहरे रंग के पारंपरिक परिधान के साथ गहनों से सजी दीपिका का यह शाही अंदाज़ देखकर उनके प्रशंसक मंत्रमुग्ध हो गए।

वहीं, फैंस ने वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट्स किए। कई लोगों ने उन्हें "रानी" और "सीता माता का नया रूप" कहकर संबोधित किया। दीपिका ने भी अपने वीडियो के जरिए पारंपरिक संस्कृति को सम्मान देने का संदेश दिया। उनकी यह झलक एक बार फिर साबित करती है कि वह आज भी लोगों के दिलों में उतनी ही लोकप्रिय हैं जितनी रामायण के समय थीं।

राजस्थानी राजपूत परिधान

Advertisment

 मालूम हो कि पोस्ट किए गए वीडियो के बैकग्राउंड में 'सैयां ले गयी जिया' गाना उनकी शोभा को और बढ़ाता है। वीडियो में दीपिका राजस्थानी राजपूताना पोशाक (बेस) में सजी-धजी दिख रही हैं। मांग टीका, चूड़ियां (पोची), और पारंपरिक गहनों से सजा उनका लुक बेहद आकर्षक है। हर छोटी-बड़ी डिटेल पर बारीकी से ध्यान दिया गया है, जो उनके किरदार को और भी खास बनाता है। उनकी चाल-ढाल में राजस्थानी संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है। दीपिका का यह राजस्थानी अवतार न केवल उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

वहीं, फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "वाह," तो दूसरे यूजर ने लिखा, "जय मां सीता।" एक और यूजर ने लिखा, "राजस्थानी पोशाक में आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।"इस लुक ने फैंस को फिर से उनकी सीता मां की याद दिला दी।


बता दें, यह गाना साल 1969 में आई फिल्म 'एक फूल दो माली का' का है, जिसको गायिका आशा भोसले ने गाया है। म्यूजिक डायरेक्ट रवि ने किया है। गाने में अभिनेत्री साधना शिवदासानी के साथ संजय खान और बलराज साहनी भी हैं।

अभिनय की शुरुआत

Advertisment

दूसरी और अगर करियर की बात करें तो अभिनेत्री ने भले ही 1983 में रिलीज हुई 'सुन मेरी लैला' से अपने अभिनय की शुरुआत की हो, लेकिन उन्हें रामानंद सागर की रामायण से ही घर-घर जाना जाने लगा था। इसके बाद उन्होंने 'रुपए दस करोड़' और 'घर का चिराग' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। वह आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बाला’ में भी दिखाई दी थीं, जिसमें यामी गौतम और भूमि पेडनेकर ने भी भूमिकाएं निभाई थीं। वह बहुत जल्द फिल्म वीर 'मुरारबाजी' में दिखाई देंगी। यह एक मराठी फिल्म है। इसमें वे जीजाबाई का रोल निभाएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisment
Advertisment