Til Gud Ke Ladoo Recipe:
नया साल आ चुका है। इसी के साथ त्योहारों का सिलसिला भी शुरू होने वाला है। इसमें सबसे पहले मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है, जोकि पंचांग के दौरान 14 जनवरी को है। मकर संक्रांति पर हर कोई रंग-बिरंगे पतंग उड़ाता नजर आता है। साथ ही सभी के घरों में अलग-अलग तरह के पकवान भी खाने को मिलते हैं। लेकिन इन सब में एक ऐसी चीज कॉमन है जो सभी के घरों में जरूर बनती है, जिसे हम तिल के लड्डू कहते हैं। यह लड्डू खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। अगर आप भी इस मकर संक्रांति अपने चाहने वालों के लिए तिल के लड्डू बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तिल के लड्डू की एक ऐसी रेसिपी जिसे खाकर आपका मन खुश हो जाएगा।
लड्डू बनाने की सामग्री:
- 250 ग्राम तिल
- 250 ग्राम गुड़
- 2 बड़े चम्मच काजू
-2 बड़े चम्मच बादाम
-7-8 पिसी हुई छोटी इलाइची
- 2 छोटी चम्मच घी
यह भी पढ़ें: Bollywood News: क्या बॉलीवुड में सुपरस्टार का दौर खत्म!
तिल के लड्डू बनाने की रेसिपी:
- मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बड़े कढ़ाई को गर्म करके, उसमें तिल साफ करके मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक रोस्ट कर लें।
- फिर रोस्ट किए हुए तिल को एक प्लेट में निकालकर ठंडा करें।
- इसके बाद रोस्ट हुए तिल में से आधे तिल को कूट लें।
- तिल को कूटने के बाद साबुत तिल और कुटे तिल को साथ में मिला लें।
- फिर कढ़ाई में एक चम्मच घी गर्म करें।
- कढ़ाई में घी गर्म होने के बाद उसमें गुड़ डालकर पिघला लें।
- फिर गुड़ पिघलते ही गैस बंद कर दें।
- इसके बाद जब गुड़ ठंडा हो जाए उसमें तिल मिला लें।
- फिर काजू, बादाम और इलायची का पाउडर बनाकर इसमें मिला लें।
- सारे मिश्रण एक साथ मिलाने के बाद अपने हाथों में घी लगाकर चिकना कर लें।
- फिर अपने हाथों की मदद से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल लड्डू बनाएं।
- आपके स्वादिष्ट तिल के लड्डू तैयार हैं।
- इसे सेट होने के लिए थोड़ी देर रखिए फिर प्लेट में डालकर सर्व कीजिए।