Advertisment

Ayodhya News: पुष्‍प वर्षा के बीच PM Modi का रोड शो, महर्षि वशिष्ठ से लेकर माता शबरी तक के मंदिर में शीश नवाया

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में पूरे रास्‍ते रामभक्त काफिले पर पुष्प वर्षा करते रहे। रामभक्‍तों में जबरदस्‍त उत्‍साह दिखाई दे रहा था। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर उनका स्‍वागत किया। साकेत महाविद्यालय से शुरू हुआ पीएम को रोड शो राम मंदिर तक गया।

author-image
Vivek Srivastav
25 s2 (2)

मंदिर में नमन करते पीएम मोदी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। रामनगरी अयोध्‍या में राममंदिर के शिखर पर ध्‍वजारोहण के लिए मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्‍या पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आगमन पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी मंगलवार को दिल्ली से अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वे साकेत महाविद्यालय गए। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह से पहले अयोध्या में रोड शो किया, जिसके जरिए वे राम मंदिर तक पहुंचे।

रामभक्‍तों में जबरदस्‍त उत्‍साह

पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में पूरे रास्‍ते रामभक्त काफिले पर पुष्प वर्षा करते रहे। रामभक्‍तों में जबरदस्‍त उत्‍साह दिखाई दे रहा था। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर उनका स्‍वागत किया। साकेत महाविद्यालय से शुरू हुआ पीएम को रोड शो राम मंदिर तक गया। राम पथ पर होते हुए पीएम मोदी राम मंदिर तक पहुंचे। ध्‍वजारोहण को लेकर अयोध्या के मठ मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर जारी है। श्रद्धालुओं से लेकर संतों में तक में उत्साह दिखाई दे रहा है। दुकानों, संस्थानों पर भी ध्वज लगाया गया है।

पीएम मोदी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा

अयोध्या पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण उत्सव में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचा हूं।' वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन।"

Advertisment

अयोध्या दौरा आध्यात्मिक रूप से बेहद खास

प्रधानमंत्री मोदी का यह अयोध्या दौरा आध्यात्मिक रूप से बेहद खास है। पीएम मोदी ने ध्‍वजारोहण से पहले महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर में शीश झुकाया। इसके बाद वे शेषावतार मंदिर गए। सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी ने माता अन्‍नपूर्णा मंदिर में जाकर नमन किया। इसके बाद वह राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।

12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा झंडा फहराएंगे। यह आयोजन मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की शुभ पंचमी पर श्रीराम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ होगा। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण वाले तिकोने झंडे का आरोहण किया जाएगा। जिस पर भगवान श्री राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक चमकते सूरज की तस्वीर है। इस पर कोविदारा पेड़ की तस्वीर के साथ 'ॐ' लिखा है। पवित्र भगवा झंडा रामराज्य के आदर्शों को दिखाते हुए गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देगा।

Advertisment

यह भी पढ़ें- सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय ने सहारा शहर से निकाला सामान, नगर निगम अफसरों से हुई नोंकझोक


यह भी पढ़ें- Sports News : खेल मैदान बनेंगे बच्चों की नई पाठशाला, लखनऊ स्कूल गेम्स 2 से 7 दिसंबर तक

Advertisment

यह भी पढ़ें: Sports News : ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण खिलाड़ी सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

ram mandir | ayodhya ram mandir | ayodhya ram mandir news | Ayodhya news 2025 | pm modi | CM Yogi Adityanath | CM yogi 

pm modi CM yogi CM Yogi Adityanath पीएम मोदी ayodhya ram mandir news ram mandir ayodhya ram mandir Ayodhya news 2025
Advertisment
Advertisment