Advertisment

Ayodhya News: सीएम योगी बोले, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनना मेरा परम सौभाग्‍य

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में आज राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इसके साक्षी स्‍वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। संयोगवश इसी दिन सीएम योगी का‌ 53 वां जन्मदिन भी है।

author-image
Vivek Srivastav
अयोध्‍या नगरी

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर Photograph: (साेशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अयोध्‍या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में आज राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हो रहा है। यह आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसके साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। संयोगवश इसी दिन मुख्यमंत्री का‌ 53 वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे। वहीं, अयोध्या में सरयू नदी के त्रयोदशी जन्मोत्सव की भी धूम है। 

'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन अवसर पर अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' के जरिए प्रकट किया। सीएम योगी ने लिखा,  'प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर श्री राम दरबार सहित अष्ट देवालयों में पवित्र देव विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आयोजित कार्यक्रम का साक्षी बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यह पावन अवसर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की नूतन अभिव्यक्ति है।' 
सियावर श्री रामचन्द्र की जय!

योगी ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ( CM Yogi Adityanath) आज यानी 5 जून को मनाए जा रहे विश्‍व पर्यावरण दिवस की सभी को बधाई भी दी। उन्‍होंने एक्‍स पर लिखा, माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या : विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों।'

यह भी पढ़ें : अद्भुत संयोग : 5 जून को स्वर्णिम अक्षरों में होगा दर्ज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: रामनगरी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें : UP News: यूपी में पीडीए सरकार आने पर ही होगी जातीय जनगणना की शुरुआत

यह भी पढ़ें : UP News: उत्तर प्रदेश बौद्ध धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : जयवीर सिंह

CM Yogi Adityanath CM yogi
Advertisment
Advertisment