Advertisment

UP News: यूपी में पीडीए सरकार आने पर ही होगी जातीय जनगणना की शुरुआत

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है क‍ि अब जब यूपी सपा की सरकार आएगी तब ही जातीय जनगणना की शुरुआत होगी। साथ ही सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार में हो रहे भ्रष्‍टाचार और सत्‍ता सजातीय भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही गुंडागर्दी पर भी सवाल उठाए हैं।

author-image
Vivek Srivastav
समाजवादी पार्टी

सपा मुखिया अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी (samajwadi party) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब पीडीए की सरकार आएगी। तब ही जातीय जनगणना की शुरूआत होगी। अखिलेश यादव ने यह एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि मतलब जब आयेगी यूपी में पीडीए सरकार, तब ही होगी जातीय जनगणना की शुरुआत। इधर मीडिया को जारी बयान में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में इसके ही पदाधिकारियों और नेताओं द्वारा खुले आम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Advertisment

भाजपाई नेताओं के कुकृत्य की वीडियो क्लिपें शर्मनाक

Akhilesh yadav बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों के अश्लीलता की हद पार करते हुए वीडियो वायरल हुए है। भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्य की वीडियों क्लिपें निहायत शर्मनाक हैं। कोई भाजपा नेता सेक्स रैकेट चलाता मिलता है तो कोई सरेराह दुष्कर्म में लिप्त मिल रहा है। भाजपा में भूमाफिया खुलेआम गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपा के कई प्रवक्ता भाषा और संस्कार की मर्यादा को धूल धूसरित करते हुए विपक्षी प्रवक्ताओं को अपमानित कर रहे हैं, उन पर कोई रोक नहीं लगती है। यादव ने कहा कि ये कौन से संस्कार हैं जो सामने आ रहे हैं। दरअसल यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है जिसे भाजपा धर्म और राष्ट्रवाद के दावों के बीच छुपाती है जबकि भाजपाइयों का असली चरित्र ही भ्रष्टाचारी है।

सरकारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वालों के खिलाफ झूठे केस 

Advertisment

उन्‍होंने कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने वालों के खिलाफ झूठे केस लगाकर बुरी तरह उत्पीड़ित किया जाता है। भाजपा सरकार में सरेआम अवैध कांड हो रहे है इसके पीछे भाजपा नेताओं एवं प्रशासनिक अमले की सांठगांठ और मिली भगत होती है। नदियों की छाती चीरकर रेत निकाली जा रही है। पहाड़ काटे जा रहे है। सड़के बनने के साथ ही उखड़ने लगती है। बांदा में जल जीवन मिशन के तहत एक करोड़ रूपए की लागत से बनी पानी की टंकी टेस्टिंग में फेल। कई जिलों में टंकिया फट गई। खनन अब उद्योग नहीं भाजपा सरकार में लूट का धंधा बन गया है।

सत्ता संरक्षित स्वजातीय गुंडे अराजकता फैला रहे

यादव ने कहा कि सत्ता संरक्षित स्वजातीय गुंडे अराजकता फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गाजीपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने पिस्टल के साथ एक समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता के परिवार को धमकाया। भाजपा के पूर्व विधायक को वर्तमान विधायक के पुत्र ने घर से उठवा लेने की धमकी दी।
उन्होने कहा कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति का डंका पीटने वाली भाजपा अपराधियों को संरक्षण देने और अपने विरोध की हर आवाज को दबाने के लिए उनका उत्पीड़न करने का काम पूरी ईमानदारी से कर रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें : ...Because every child is special: योगी सरकार ने विशिष्ट जरूरतों वाले बच्चों के लिए शुरू किया पोस्टर अभियान

यह भी पढ़ें : इंसानियत भी शर्मसार : बेजुबान 10 कुत्‍तों को खाने में दिया जहर, 4 की मौत

यह भी पढ़ें : Good News: कॉक्लियर इम्प्लांट से दिव्यांग बच्चों की मुस्कान लौटा रही योगी सरकार

Advertisment

यह भी पढ़ें : कुंभ मेला : अमिताभ ठाकुर का आरोप, वायरलेस सेट की खरीद में हुआ करोड़ों का घोटाला

samajwadi party akhilesh yadav
Advertisment
Advertisment