Advertisment

Ayodhya News : कड़ी सुरक्षा के बीच होगा राममंदिर का ध्‍वाजारोहण कार्यक्रम, 7,500 लोग आमंत्रित

अयोध्या के राम मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 25 नवंबर को भव्य कार्यक्रम होना है। इसमें कई विशेष मेहमान शामिल होने वाले हैं। ध्वज चढ़ाने का ट्रायल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देखा है।

author-image
Vivek Srivastav
28 a1

अयोध्या के राम मंदिर का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अयोध्या के राम मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 25 नवंबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कई विशेष मेहमान शामिल होने वाले हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि ध्वज चढ़ाने का ट्रायल सफल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे देख भी लिया है।

7,000 आमंत्रित लोग अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश के

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में सफाई अभियान चल रहा है। 7,500 लोगों को आमंत्रित किया गया है। 7,000 आमंत्रित लोग अयोध्या और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हैं। चंपत राय ने बताया कि 600 लोग मंदिर निर्माण में लगी संस्थाएं और कर्मचारी शामिल होंगे। बड़ी संख्या सुरक्षाकर्मियों की है। कार्यक्रम के लिए 19 ब्लॉक बनाए गए हैं। जिलों के अनुसार, रंग निर्धारित कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी न हो। पार्किंग की भी ठीक व्यवस्था की जा रही है। सात जगहों पर भोजनालय की व्यवस्था है। दस मिनट पैदल चलने के बाद भोजन मिल सकेगा। रात को भी रुकने की व्यवस्था की गई है।

मंदिर परिसर के बाहर लगभग 100 से अधिक होम स्टे और आश्रम किराए पर लिए 

उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर लगभग 100 से अधिक होम स्टे और आश्रम किराए पर लिए गए हैं। हमने 1,800 कमरे किराए पर लिए हैं। अयोध्या जनपद के लोगों को छोड़कर अन्य जिलों से आए लोगों के रहने की व्यवस्था इन्हीं कमरों में की गई है। सभी से निवेदन किया गया है कि 24 नवंबर को ही आ जाएं। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से मोबाइल की अनुमति नहीं होगी। लाइसेंसी हथियार, पीएसओ, गनर को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलेगा। जिसके नाम पर निमंत्रण पत्र जारी हुआ है, उसे ही कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। सभी को प्रवेश पत्र दिया जाएगा। प्रवेश पत्र के आधार पर ही कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे, निमंत्रण पत्र के आधार पर नहीं।

मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया कि प्रवेश पत्र पर एक कोड लिखा होगा, इसके साथ ही व्यक्ति का नाम और क्यूआर कोड लगा होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पानी और भोजन की भी व्यवस्था है। 25 नवंबर को जनता के लिए दर्शन बंद रहेगा। इस बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले राम भक्तों को अधिक बुलाया गया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : सिंचाई व्‍यवस्‍था के सुधार के लिए 95 नई परियोजनाओं को मंजूरी

यह भी पढ़ें : UP News : मीडिया पर जमकर क्‍यों बरसे अखिलेश यादव? लगा दिए ये बड़े आरोप

यह भी पढ़ें : UP News : कानपुर और मथुरा-वृंदावन में विरासत, संस्कृति और पर्यटन आधारित विकास मॉडल लागू होगा

Advertisment

Ayodha in ram mandir | ayodhya ram mandir | ayodhya ram mandir news | ayodhya ram mandir pran pratishtha | ayodhya ram mandir ram darbar pran pratishtha | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | Ayodhya news 2025

up news latest up news ayodhya ram mandir news ayodhya ram mandir up news in hindi Ayodha in ram mandir up news hindi UP news 2025 ayodhya ram mandir pran pratishtha ayodhya ram mandir ram darbar pran pratishtha Ayodhya news 2025
Advertisment
Advertisment