Advertisment

यूपी पुलिस भर्ती में अब नहीं देनी पड़ती रिश्वत : Amit Shah बोले- युवाओं का योग्यता के अधार पर हुआ चयन

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2017 तक यूपी पुलिस बल में सुधार की प्रक्रिया दूर-दूर तक नहीं थी। 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुलिस विभाग में सुधार शुरू हुआ।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
amit shah home minister

गृह मंत्री अमित शाह डिफेंस एक्पो ग्राउंउ में आयोजित कार्यक्रम में नवचयनित सिपाहियों को संबोधित करते Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को लखनऊ पहुंचे। गृह मंत्री ने डिफेंस एक्पो मैदान में आयोजित पुलिस विभाग के नवचयनि 60,244 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज युवाओं के जीवन का सबसे शुभ दिन है। यूपी के हर वर्ग के 60000 से ज्यादा युवा देश के सबसे बड़े पुलिस बल का अभिन्न हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

Advertisment

योग्यता के आधार पर चुने गए सिपाही

गृह मंत्री ने कहा कि 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग बुलंदियों के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से 2017 तक यूपी पुलिस बल में सुधार की प्रक्रिया दूर-दूर तक नहीं थी। 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पुलिस विभाग में सुधार शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा सरकारों में होने वाली पुलिस भार्तियों में पारदर्शिता नहीं थी। यूपी की भाजपा सरकार में हुई सबसे बड़ी पुलिस बल की भर्ती में किसी भी युवा को रिश्वत नहीं देनी पड़ी। उनका चयन पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर हुआ है।  

नवचयनित सिपाहियों को दिए तीन मंत्र

Advertisment

अमित शाह ने कहा कि इस भर्ती में 12 हजार से महिलाओं का चयन हुआ है। आज उनके चेहरे की मुस्कान देखकर मन को बड़ा सुकून मिला है। आप ऐसे समय पर यूपी पुलिस का हिस्सा बन रहे हैं, जब प्रदेश नवनिर्माण की ओर बढ़ रहा है। अमृत काल में यूपी पुलिस से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2047 में भारत दुनिया में शीर्ष पर होगा। इसमें यूपी का योगदान सबसे ज्यादा होगा। आप सभी इसके साक्षी होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि चाहे औद्योगिक क्षेत्र हो, शिक्षा, कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर या फिर हर घर तक बिजली और नल से जल पहुंचना। सभी क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का सफलापूर्वक क्रियान्वयन हुआ। उन्होंने कहा कि यूपी में  कभी जातियों के आधार पर भर्तियां होती थीं। उस समय तकनीकी सुविधा नहीं थी। आज तकनीक, पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर नियुक्यिां हो रही हैं। गृह मंत्री ने चयनित सिपाहियों को तीन मंत्र देते हुए कहा कि अच्छा व्यवहार, सेवा और संवेदनशीलता के साथ आप आगे बढ़ेंगे, इसका मुझे पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़ें :किस अधिकारी के ससुराल जा रही बिजली : UP में विद्युत कटौती पर फूटा लेखक का गुस्सा कहा- निर्बाध आपूर्ति का दावा झूठा

यह भी पढ़ें :UP कारागार विभाग में 11 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां भेजा गया

Advertisment

यह भी पढ़ें :Crime News: पारा क्षेत्र में संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Advertisment
Advertisment