Advertisment

विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट' पर 24 घंटे की चर्चा शुरू, माता प्रसाद पांडेय बोले- सरकार साढ़े आठ साल के काम बताए

यूपी विधानसभा  के मानसून सत्र (UP Vidhansabha Monsoon Session) में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा शुरू हो गई है। बिना रुके 24 घंटे तक यह चर्चा 14 अगस्त को 11 बजे तक चलेगी।

author-image
Deepak Yadav
up vidhansabha monsoon session

विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट पर 24 घंटे की चर्चा शुरू Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी विधानसभा  के मानसून सत्र (UP Vidhansabha Monsoon Session) में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा शुरू हो गई है। बिना रुके 24 घंटे तक यह चर्चा 14 अगस्त को 11 बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री बारी-बारी अपने विभाग का विजन डाक्यूमेंट पेश करेंगे। वहीं, विजन डॉक्यूमेंट पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडये (Mata Prasad Pandey) ने कहा कि सरकार सबसे पहले यह बताए कि आठ में कितना काम किया।

यूपी का विकास अब मजबूर आधार पर

इस पर वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने कहा कि देश की आजादी के बाद राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण यूपी का सही से विकास नहीं हो सका। 2014 में केंद्र में  मोदी और 2017 में यूपी में योगी सरकार आने के बाद हमने विकास की मजबूत नींव रखनी शुरू की। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। किसानों को उनकी फसलों का दाम मिल रहा है। प्रदेश ने बीते साढ़े आठ साल में शिक्षा और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में प्रगति की है। अब 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 

विपक्ष का काम केवल अराजकता फैलाना

सुरेश खन्ना ने विपक्ष के द्वारा सदन में हंगामा करने पर कहा कि इन लोगों का काम सिर्फ अराजकता फैलाना है। सदन में किसी को अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दी सकती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता विपक्ष नहीं भाजपा के लोग फैला रहे हैं।

चर्चा के लिए बढ़ाया जाए समय

विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर बोलते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार 2047 को लेकर चर्चा कर रही है पर सरकार को ये भी बताना चाहिए कि 2017 में सत्ता में आने के बाद अब तक कितने वादे पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चर्चा के लिए समय भी बढ़ाया जाए।

Advertisment

यह भी पढ़ें- विधानसभा में उठा शिक्षक भर्ती, स्कूलों के विलय का मुद्दा : मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष के आरोपों का आंकड़ों से दिया जवाब

यह भी पढ़ें- फतेहपुर घटना पर अखिलेश के बयान पर ब्रजेश पाठक का पलटवार : बोले- दंगामुक्त प्रदेश सपा को नहीं हो रहा बर्दाश्त

UP Vidhan Sabha : जल संकट से शुरु हुई बहस बीवी की कसम तक पहुंची, योगी के मंत्री और सपा MLA में गहमागहमी

Advertisment

यह भी पढ़ें- फतेहपुर घटना पर सरकार सख्त : सुरेश खन्ना सदन में बोले- कानून हाथ में लेने वालों को कड़ी सजा मिलेगी

UP Assembly Monsoon Session | Vision Document 2027

UP Assembly Monsoon Session
Advertisment
Advertisment