/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/04/04-d1-2025-11-04-12-18-40.png)
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश में हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बदमाश बीपी उर्फ कौशल के पैर में गोली लग गई। आरोपी नाबालिग से रेप के मामले में वांछित था।
आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज
आरोपी कौशल पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस को 
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोली चलाई, जो उसके पैर में लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई को जिले में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।
सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि काफी दिनों से पुलिस कौशल की तलाश कर रही थी, मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके ऊपर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इसके साथियों को भी गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : लखनऊ-देवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 2 गंभीर घायल
यह भी पढ़ें: Crime News: लखनऊ में फिर महिला की हत्या से सनसनी, माल के आम के बाग में मिला शव
latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | up crime news
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
 Follow Us