Advertisment

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : राजभवन में राज्यपाल व धर्मपाल सिंह ने अम्बेडकर पार्क में किया योगाभ्यास

लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रेजीडेंसी में तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अम्बेडकर पार्क में योगाभ्यास किया।

author-image
Abhishek Mishra
International Yoga Day

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रेजीडेंसी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अम्बेडकर पार्क में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश 

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगासन कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। वहीं रेजीडेंसी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी प्रतिभागियों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि “योग तन और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का शाश्वत साधन है। इसके नियमित अभ्यास से आत्मचेतना जागृत होती है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज योग वैश्विक स्तर पर भारत की संस्कृति और चेतना का प्रतीक बन चुका है।

योग को जीवन का अहम हिस्सा

अम्बेडकर पार्क में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित योग महोत्सव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

ये गणमान्यजन हुए शामिल 

इस मौके पर राज्यसभा सांसद बृजलाल, भाजपा नेता नीरज सिंह, एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल, एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रेजीडेंसी के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय सेठ, प्रमुख सचिव आलोक कुमार, जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी. एवं अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में योग को नियमित जीवन का अंग बनाने पर जोर दिया और नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ समाज की दिशा में योगदान दें।

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने योग दिवस पर प्रशंसकों से क्‍या अपील की?

यह भी पढ़ें :योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : सीएम योगी

यह भी पढ़ें :UP News: 235 औद्योगिक एस्टेट दे रहे एमएसएमई सेक्टर को रफ्तार, माध्यम बनी योगी सरकार

Advertisment
Advertisment