Advertisment

International Yoga Day : यूपी में 100 से अधिक योग पार्क तैयार, सालभर चलेंगी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां

नगर विकास विभाग ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए प्रदेश स्तर पर योग पार्कों का विकास किया है। इन योग पार्कों का विकास आयुष मंत्रालय के तय मानकों के अनुरूप किया गया है।

author-image
Abhishek Mishra
International Yoga Day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए 100 से अधिक योग पार्क विकसित

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 100 से अधिक योग पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में योग और संबंधित गतिविधियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जहां 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 को हजारों की संख्यां में लोग एक साथ योग करेंगे। योग पार्कों को इस रूप में विकसित किया गया है,जहां स्थानीय लोग योग दिवस के बाद भी योग एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

योग के लिए विकसित 100 से अधिक पार्क 

नगर विकास विभाग ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए प्रदेश स्तर पर योग पार्कों का विकास किया है। इन योग पार्कों का विकास आयुष मंत्रालय के तय मानकों के अनुरूप किया गया है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" निर्धारित की गई है। इस थीम के अंतर्गत नगर विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में स्थानीय नगर निकायों के माध्यम से 100 से अधिक योग पार्क स्थापित किए हैं। जहां योग दिवस के बाद भी पूरे वर्ष योग एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के नगरीय निकायों में योग पार्क विकसित किये गये हैं। 

प्रमुख शहरों में नामित पार्क

इनमें नगर निगम वाराणसी में शहीद उद्यान, बेनिया बाग पार्क, हरिश्चंद्र पार्क के साथ ही नमो घाट, अस्सी घाट और रविदास घाट पर भी योग किया जाएगा। इसी तरह नगर निगम आगरा में बल्केश्वर पार्क, सेंट्रल पार्क आवास विकास,कालिंदी पार्क और नगर निगम कार्यालय पार्क को योग पार्क के तौर पर विकसित किया गया है। 

लखनऊ में 9 योग पार्कों विकसित

नगर विकास विभाग ने राजधानी लखनऊ में गुलाब पार्क,स्वर्ण जयंती पार्क, झंडे वाला पार्क, ईडी पार्क जैसे 9 योग पार्कों को विकसित किया गया है। इसी क्रम में कानपुर नगर निगम ने भी नानाराव पार्क,बुद्ध पार्क,संजय वन और परशुराम वाटिका को योग पार्क बनाया है। सबसे ज्यादा योग पार्क झांसी नगर निगम ने लगभग 12 योग पार्क व मथुरा-वृदांवन में लगभग 8 योग पार्क विकसित किये गये हैं। जबकि अयोध्या और फिरोजाबाद में 3-3, गाजियाबाद में 10 योग पार्क विकसित किये गये हैं। 

पार्कों में हो मूलभूत सुविधाएं  

Advertisment

नगर विकास विभाग ने जिलों के सभी जिलाधिकारियों, स्थानीय निकाय निदेशालय और नगर निगमों के आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि अंतर्राष्ट्रीय योग पार्कों में मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था और योग प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त स्थान को सुनिश्चित किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की यह पहल न केवल 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाएगी, बल्कि योग को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें-  नेपाल से दिल्ली की दूरी कम करेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले-शिक्षा और शिक्षकों के खिलाफ है सरकार

Advertisment

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर के बीच जल्द दौड़ेगी अत्याधुनिक नमो भारत ट्रेन, मेरठ-सहारनपुर रूट पर भी चलाने की तैयारी

Advertisment
Advertisment