Advertisment

राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा, दूसरे दिन जीते चार स्वर्ण

केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने 4 स्वर्ण, 6 कांस्य व 4 रजत पदक अपने नाम किए।

author-image
Deepak Yadav
State Taekwondo Championship

लखनऊ के खिलाड़ियों का जलवा Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ की यशस्वी सिंह, अनन्या श्रीवास्तव, चांद बाबू व शुभम ने राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन तालिका में दबदबा कायम रखा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने 4 स्वर्ण, 6 कांस्य व 4 रजत पदक अपने नाम किए। इसी के साथ लखनऊ के खिलाड़ी अब तक 10 स्वर्ण, 12 रजत व 11 कांस्य के साथ आगे चल रहे हैं। कानपुर नगर की सरिता शर्मा, बागपत की साइमा, कौशांबी के उत्सव दुबे, गोरखपुर के आयुष कुमार, प्रयागराज के अयान व मथुरा की विशाखा ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। 

मेजबान के लिए क्षमा जोशी, स्पर्श गुप्ता, मनिष्का सिंह, गायत्री शुक्ला ने रजत जबकि दृश्या श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कुमार, शिवांश यादव, चंदन कुमार, अर्णव माहेश्वरी, सत्यम यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
दूसरे दिन के परिणामों में बालिका सब जूनियर (अंडर 20 किग्रा) में लखनऊ की यशस्वी सिंह ने स्वर्ण व चंदौली की अमायरा गुप्ता ने रजत पदक अपने नाम किए। वहीं बालिका सब जूनियर (अंडर 22 किग्रा) में लखनऊ की अनन्या श्रीवास्तव ने स्वर्ण, क्षमा जोशी ने रजत एवं दृश्या श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीते।

बालक कैडेट (अंडर 33 किग्रा) में भी सभी पदक विजेता लखनऊ के खिलाड़ी रहे जिसमें चांद बाबू ने स्वर्ण, स्पर्श गुप्ता ने रजत एवं सिद्धार्थ कुमार व शिवांश यादव ने कांस्य पदक जीते। महिला सीनियर (अंडर 57 किग्रा) में कानपुर नगर की सरिता शर्मा ने स्वर्ण व लखनऊ की मनिष्का सिंह ने रजत पदक जीते।

महिला सीनियर (अंडर 53 किग्रा) में बागपत की साइमा ने स्वर्ण, प्रयागराज की तृप्ति कुमार ने रजत एवं गाजीपुर की आंचल यादव व देवरिया की शिवानी शर्मा ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक (अंडर 37 किग्रा) में लखनऊ के शुभम ने स्वर्ण, महराजगंज के अंकित चौहान ने रजत एवं लखनऊ के चंदन कुमार व अर्णव माहेश्वरी ने कांस्य पदक जीते।

Advertisment

सीनियर पुरुष ( अंडर 63 किग्रा) में कौशांबी के उत्सव दुबे ने स्वर्ण, देवरिया के हर्ष कुमार ने रजत एवं लखनऊ के सत्यम यादव व सहारनपुर के राहुल मलिक ने कांस्य पदक जीते।सीनियर पुरुष (अंडर 68 किग्रा) में गोरखपुर के आयुष कुमार ने स्वर्ण, आगरा के मुनेंद्र कुमार ने रजत एवं गाजियाबाद के यक्षवर्द्धन व बागपत के मुकुल कुमार ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक (अंडर 41 किग्रा) में प्रयागराज के अयान ने स्वर्ण, झांसी के कृष्णा राजपूत ने रजत एवं आगरा के पुनीत कुमार व प्रयागराज के विशु पाल ने कांस्य पदक जीते। सीनियर महिला (अंडर 49 किग्रा) में मथुरा की विशाखा ने स्वर्ण, लखनऊ की गायत्री शुक्ला ने रजत एवं महराजगंज ने आकृति गुप्ता व प्रयागराज की संध्या यादव ने कांस्य पदक जीते।

यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो : लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा, पहले दिन जीते छह स्वर्ण समेत 19 पदक

Advertisment

यह भी पढ़ें- Sports News : राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुकाबले शुरू, 800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

यह भी पढ़ें- Sports News : राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुकाबले शुरू, 800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Sports News
Advertisment
Advertisment