Advertisment

ताइक्वांडो : लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा, पहले दिन जीते छह स्वर्ण समेत 19 पदक

अनिका, लक्ष्य, चैतन्य, सूर्यांश, नव्या व शिशुपाल ने 41वीं सब जूनियर, नौवीं कैडेट एवं 42वीं सीनियर यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन मेजबानों के लिए स्वर्णिम सफलता हासिल की।

author-image
Deepak Yadav
taekwondo

लखनऊ के खिलाड़ियों का दबदबा Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अनिका, लक्ष्य, चैतन्य, सूर्यांश, नव्या व शिशुपाल ने यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पहले दिन स्वर्णिम सफलता हासिल की। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में पहले दिन लखनऊ के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 8 रजत व पांच कांस्य पदक जीतकर तालिका में बढ़त बनाई, जबकि आगरा ने चार स्वर्ण, दो रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। 

पहले दिन के परिणामों में बालिका सब जूनियर (अंडर-18 किग्रा) में लखनऊ की अनिका गुप्ता ने स्वर्ण, अर्शिका ने रजत व मनिका कुशवाहा ने कांस्य पदक जीता। बालिका सब जूनियर (अंडर 47 किग्रा) में आगरा की एंजल थापा ने स्वर्ण, लखनऊ की नायरा शाह ने रजत एवं गोरखपुर की दीपशिखा व जौनपुर की ऋद्धि गुप्ता ने कांस्य पदक जीते।

बालक सब जूनियर (अंडर 21 किग्रा) में लखनऊ के लक्ष्य मिश्रा ने स्वर्ण व अरिहंत प्रताप ने रजत एवं चंदौली के इवान जायसवाल व बरेली के रिधान रंजन ने कांस्य पदक जीते। बालक सब जूनियर (अंडर 50 किग्रा) में लखनऊ के शिशुपाल ने स्वर्ण व आदित्य गुप्ता ने रजत एवं देवरिया के आर्यन व लखनऊ के आद्विक तिवारी ने कांस्य पदक जीते।

बालक कैडेट (अंडर 65 किग्रा) में लखनऊ के चैतन्य ने स्वर्ण, प्रयागराज के मिहिर ने रजत एंव गाजियाबाद के अनय ने कांस्य पदक जीता। बालक कैडेट (अंडर 61 किग्रा) में लखनऊ के सूर्यांश ने स्वर्ण, गाजियाबाद के मृदुल ने रजत एवं लखनऊ के विनेश और आगरा के अंशुल ने कांस्य पदक जीते।

Advertisment

बालक कैडेट (65 किग्रा से अधिक) में गोरखपुर के विराट ने स्वर्ण, गाजियाबाद के त्रियाद ने रजत एवं देवरिया के आरव व चंदौली के आराध्य ने कांस्य पदक जीते। बालक कैडेट (अंडर 57 किग्रा) में वाराणसी के विनायक यादव ने स्वर्ण, मुरादाबाद के अभिषेक कुमार ने रजत एवं देवरिया के ईशान सिंह व बरेली के शोएब खान ने कांस्य पदक जीते।

बालिका कैडेट (59 किग्रा से अधिक) में लखनऊ की नव्या सिंह ने स्वर्ण व शमियाल ने रजत एवं आगरा की शिवानी व लखनऊ की अंशिका मौर्या ने कांस्य पदक जीते। बालिका कैडेट (अंडर 59 किग्रा) में गोरखपुर की अमृता ने स्वर्ण, आगरा की दिव्यांशी एवं कानपुर की एंजल सचान ने कांस्य पदक जीते।

महिला सीनियर (अंडर 73 किग्रा) में आगरा की दुर्गेश शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की गार्गी कृष्णा ने रजत एवं सहारनपुर की रौनक शर्मा ने कांस्य पदक जीते। महिला सीनियर (73 किग्रा से अधिक) में आगरा की आरती शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की सिमरन कनौजिया ने रजत पदक जीते।

Advertisment

पुरुष सीनियर (87 किग्रा से अधिक) में आगरा के कुणाल राणा ने स्वर्ण व दीपक सिंह ने रजत जबकि कौशांबी के आदित्य ने कांस्य पदक जीते। पुरुष सीनियर (अंडर 54 किग्रा) में बागपत के अनमोल यादव ने स्वर्ण, लखनऊ के दिव्यांश ने रजत एवं साई लखनऊ के ऋतिक शर्मा व लखनऊ के पीयूष कुमार ने कांस्य पदक जीते।

चैंपियनशिप का उद्घाटन उप्र ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने किया। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाग लेने आए खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, संयुक्त सचिव मोहित कुमार व हिमप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Sports News : राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मुकाबले शुरू, 800 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Advertisment

यह भी पढ़ें- Sports News : शिवानी कप कराटे चैंपियनशिप नौ नवंबर को, 184 पदकों के लिए होगी जोर आजमाइश

यह भी पढ़ें- सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग का आगाज : फुटबॉल टूर्नामेंट में चिरंजीवी भारती और तेलीबाग यूथ क्लब ने जीते मुकाबले

यह भी पढ़ें- हैंडबॉल : अयोध्या को हराकर गोरखपुर ने जीता खिताब, खुशबू ने 11 गोल दागे

Sports News
Advertisment
Advertisment