Advertisment

Lucknow Weather Report : सावधान लखनऊ वालों ! शुरू हो चुका है भीषण गर्मी का दौर

कुछ दिन की राहत के बाद मौसम ने करवट ले ली है और राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। अगले तीन चार दिनों तक प्रदेश के अलग जिलों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

author-image
Vivek Srivastav
लखनऊ शहर

प्रचंड गर्मी के बीच अपने गंतव्‍य की ओर जाते लोग। Photograph: (वाईबीएन )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी और उमस का तीव्र दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को दिनभर निकली धूप ने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया। आसमान से मानो आग बरस रही थी और 38 डिग्री सेल्सियस का तापमान भी 42-43 डिग्री सेल्सियस जैसा लग रहा था। रविवार को भी भीषण गर्मी और उमस का मौसम रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप अपने प्रचंड रूप में लोगों को सताएगी। 

Advertisment

11 जून से पहले राहत नहीं

उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। पिछले दिनों पूर्वी व पश्चिमी हिस्‍से के जिलों में हुई बारिश ने गर्मी व उमस से राहत दी थी लेकिन यह दौर अब बीत चुका है और अब भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे प्रदेश में तीखी धूप निकल रही है और तापमान में हर दिन इजाफा होता जा रहा है। चिपचिपी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से पहले राहत के संकेत नहीं हैं। 11 से प्री मानसून की बारिश होने के आसार हैं, अगर ऐसा होता है तो ही भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। 

अभी और चढ़ेगा पारा 

Advertisment

lucknow weather today : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकत है। इसके अलावा प्रदेश में पछुआ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। जिससे लू की स्थिति और गंभीर रूप ले सकती है। शनिवार को यूपी का सबसे गर्म जिला नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) रहा, जहां तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस था।

कैसे रखें अपना ख्‍याल 

भीषण गर्मी व उसम के इस मौसम में अगर घर से बाहर निकलना भी पड़े तो कुछ चीजों का ध्‍यान रखें, नहीं तो आप हीटवेव का शिकार हो सकते हैं। सिर को दुपटटे, गमछे या टोपी से ढककर निकलें। साथ में पानी लेकर चलें। समय-समय पर पानी पीते रहें। छाछ, दही, पना, नींबू-पानी और शिकंजी जैसे पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। भोजन जरूरत से अधिक न करें। 

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: फ‍िलहाल नहीं ढहाए जाएंगे श्रावस्ती के 27 मदरसे, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें : बिजली निजीकरण के विरोध में 22 जून को लखनऊ में महापंचायत, संघर्ष समिति ने UPPCL से पूछे पांच सवाल

यह भी पढ़ें : UP News: 'त्रिवेणी वन' बसाकर महाकुंभ की स्मृति को ताजा रखेगी योगी सरकार

Advertisment

यह भी पढ़ें : पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ईडीसी के जरिये युवाओं को मिला रोजगार

 

lucknow weather today
Advertisment
Advertisment