/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/15/x7oUXVwBWSCQdkhZDqTd.jpeg)
राजधानी लखनऊ में सुबह हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। Photograph: (वाईबीएन )
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में आखिरकार रविवार की सुबह जाकर बारिश का इंतजार खत्म हुआ। सुबह सुबह हुई बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी और लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बादलों की आवाजाही रहने के चलते भीषण गर्मी से बचाव रहेगा। हालांकि दिन के समय धूप में निकलने से बचना ही बेहतर रहेगा।
आने वाले दिनों में जारी रह सकता है बारिश का क्रम
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बारिश का क्रम जारी रह सकता है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में चार से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। रविवार को लखनऊ समेत आसपास के कुछ जिलों में भी बारिश होने से मौसम में अचानक ही बदलाव आ गया और ठंडक होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह व दोपहर के समय बारिश हो सकती है। इससे मौसम खुशगवार रहेगा और गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। औसतन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि दोपहर के समय बीच बीच में सूरज देवता के दर्शन होते रहेंगे। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में मौसम खुशगवार रहेगा।
यह भी पढें : Crime News: छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
यह भी पढें : CM Yogi ने डिफेंस एक्सपो मैदान का किया निरीक्षण, Amit Shah पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र
यह भी पढें : Lucknow News : हैदर कैनाल के किनारे बनेगी ग्रीन वैली, मनोरंजन का नया हॉटस्पॉट हो रहा तैयार
यह भी पढें : लखनऊ में Corona का एक और मरीज मिला, इतने हुए एक्टिव केस