Advertisment

Lucknow Weather Report: भीषण गर्मी में तप रहे लखनऊ वाले, आज 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा

राजधानी लखनऊ में वीरवार का दिन, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी और उमस ने मानो लोगों का दम ही निकाल दिया। एसी की हवा भी कूलर जैसी लग रही थी।

author-image
Vivek Srivastav
लखनऊ शहर

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में प्रचंड गर्मी और उमस अपने रौद्र रूप में हैं और लोगों को भीषण तपिश से झुलसा रही हैं। वीरवार को लखनऊ में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सुबह से ही निकली तेज धूप, उमस और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेदम सा कर दिया। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने के संकेत हैं। आज 13 जून को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 32 ड‍िग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हालांकि दोपहर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी आ सकती है, जैसा क‍ि वीरवार को हुआ। 

Advertisment

पारा हुआ 44, तो निकला दम 

वीरवार को भीषण गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच जरूरी काम वाले लोग ही मजबूरी में बाहर निकले। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर को ढककर बाहर निकले। वहीं, शहर की सड़कों पर भी दिन में सन्‍नाटा अपने पैर पसारे दिखाई दिया। हालांकि शाम के समय जरूर लोगों की चहलपहल रही। जूस, बेल का शरबत, नींबू पानी, शिकंजी व अन्‍य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर गर्मी से बेहाल लोगों की भीड़ नजर आई। राजधानी में पड़ रही गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि टंकियों का पानी भी इतना गर्म हो जा रहा है कि उससे नहाना तो दूर हाथ पैर भी धोने की हिम्‍मत नहीं होती। हर कोई बस एक ही बात की प्रार्थना कर रहा है कि जल्‍द से जल्‍द बारिश हो।  
आज

अभी राहत के संकेत नहीं 

Advertisment

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फ‍िलहाल प्रदेश में पड़ रही गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। दिन में गर्मी के साथ लू के थपेड़े सताएंगे तो रात में भी गर्म हवाएं चलेंगी। उनके अनुसार मंगलवार से प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि इससे एक दो दिन पहले बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्‍मीद है। 

यह भी पढ़ें : UP News: इमरान मसूद का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, कहा-अब्‍दुल अब सिर्फ दरी नहीं बिछाएगा

यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश के ऑफर पर साक्षी महाराज ने क्‍यों याद दिलाई टोंटी?

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: राहुल गांधी पर क्‍यों निशाना साधा ओम प्रकाश राजभर ने?

Advertisment

Advertisment
Advertisment