Advertisment

Lucknow Weather Report: राजधानी लखनऊ में आज भी जारी रहेगा प्रचंड गर्मी का प्रकोप

राजधानी लखनऊ में प्रचंड गर्मी व उमस का सितम जारी है। मंगलवार को तो दिन का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेदम सा कर दिया। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के संकेत हैं।

author-image
Vivek Srivastav
एडिट
लखनऊ शहर

लखनऊ में जारी प्रचंड गर्मी के चलते सड़कों पर पसरा सन्‍नाटा। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। जून के महीने में आसमान आग बरसा रहा है और प्रचंड गर्मी व उमस से लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्‍तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने कुछ दिनों से हाहाकार मचा रखा है, उस पर बिजली कटौती ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है क‍ि छतों पर रखी पानी की टंकियों से सुबह-शाम भी गरम पानी आ रहा है। लोगों का हाथ मुंह धोना भी मुश्किल हो गया है। राजधानी में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया, झुलसाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेदम सा कर दिया। सड़कों पर सन्‍नाटा पसरा दिखाई दिया। इक्‍का-दुक्‍का लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। 

Advertisment

और बढ़ सकता है दिन का तापमान 

बुधवार 11 जून को भी प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में कुछ और बढ़ोतरी हो सकती है। चिपचिपाती गर्मी और तेज धूप लोगों को खूब सताएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार 12 जून से मौसम में बदलाव आएगा और वीरवार को बादलों की आवाजाही के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। 

झांसी जिला रहा प्रदेश में सबसे गर्म 

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जारी प्रचंड गर्मी और लू से तुरंत राहत मिलन मुश्किल है। हालांक‍ि 11 से 12 जून के बीच पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी में तपिश का कहर अभी दो-तीन दिन और जारी रहेगा। बुधवार को पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 17 जिलों में भयंकर लू चलने की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में लू चल सकती है। मंगलवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। 

यह भी पढ़ें : महाकुंभ में भगदड़ : बीबीसी की रिपोर्ट से सियासी भूचाल, अखिलेश ने क्‍यों साधा योगी सरकार पर निशाना?

यह भी पढ़ें : UP news: अखिलेश पर केशव का पलटवार : कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं...जो कानून तोड़ेगा, उसे सजा मिलेगी

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News: छात्रा ने शरीरिक संबंध बनाने की बात को ठुकराया तो वायरल कर दी अश्लील वीडियो, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें : Good News: ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में नए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी योगी सरकार

Advertisment
Advertisment