Advertisment

नगर निगम और जलकल कर्मचारी संघ ने की बैठक, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

लखनऊ नगर निगम और जलकल कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारणी की बैठक में विभागीय और शासन स्तर पर लंबित मांगों को मुद्दा उठा। संघ ने जल्द ही आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

author-image
Mohd. Arslan
बैठक करते कर्मचारी संघ के नेता

बैठक करते कर्मचारी संघ के नेता

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

लखनऊ नगर निगम और जलकल कर्मचारी संघ द्वारा हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के पश्चात नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र और प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से की। बैठक में नगर निगम और जलकल के कर्मचारियों ने विभागीय और शासन स्तर पर लंबित अनेक समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। दोनों विभागों की कार्यप्रणाली और कार्यपद्धति पर घोर निराशा जताते हुए, व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त और जलकल महाप्रबंधक से निकट भविष्य में बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। संघ द्वारा शीघ्र ही विस्तृत मांग पत्र तैयार कर समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रेषित किया जाएगा।

जनजागरण अभियान के जरिए करेंगे जागरूक

आज की बैठक में प्रमुखता से नगर निगम और जलकल में सेवा संबंधी कठिनाइयों और शासन स्तर पर महासंघ की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। स्थानीय और शासन स्तरीय समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत जनजागरण अभियान, सभी जोन, केंद्रीय कार्यशाला, मार्ग प्रकाश, जलकल कार्यालयों का भ्रमण कर कर्मचारियों को लंबित समस्याओं से अवगत कराते हुए आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

Advertisment

वेतन कटौती से नाराज़ कर्मचारी

बैठक में विशेष रूप से जलकल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युइटी, अर्जित अवकाश का पूर्ण भुगतान, पेंशन बुक और नगर निगम की भांति सभी सुविधाएं प्रदान किए जाने की मांग उठाई गई। राजस्व विभाग में नियमित कर्मचारियों के होते हुए भी निजी कर्मचारियों को आईडी देकर काम लिए जाने, वसूली कैंपों में शौचालय और बैठने की व्यवस्था न होने, कर्मचारियों के निजी फोन से वसूली कार्य कराए जाने जैसी समस्याओं पर प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें अधिवक्ताओं ने पकड़ा कचहरी में फर्जी वकील, किया पुलिस के हवाले

Advertisment

यह भी पढ़ें माध्यमिक शिक्षा विभाग से नाराज़ 2323 शिक्षक, जाने क्यूं

यह भी पढ़ें परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की Road accident में दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें UP News : शिक्षक भर्ती की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, दो लाख पदों पर जल्द होगी भर्तियां, जानें पूरी डिटेल

Advertisment
Advertisment