Advertisment

IPS आशीष गुप्ता की सेवा यात्रा को पुलिस अधिकारियों ने किया नमन

उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी व पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रन्थ) आशीष गुप्ता को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर पुलिस मुख्यालय में विदाई दी गई। डीजीपी राजीव कृष्ण सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके 34 वर्षों के उल्लेखनीय सेवाकाल की सराहना की।

author-image
Shishir Patel
photo

पुलिस महानिदेशक आशीष गुप्ता को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आज एक भावुक और गरिमामय माहौल के बीच पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रन्थ) आशीष गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा श्री गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल के दौरान उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा पारिवारिक सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं दी गईं।

सभी अफसरों ने आशीष गुप्ता के सेवा योगदान को यादगार बताया 

समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक/चेयरमैन यूपीएसएसएससी एस.एन. साबत, पुलिस महानिदेशक रेणुका मिश्रा, डीजी होमगार्ड बी.के. मौर्य, डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा एवं एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संस्मरण साझा किए। सभी ने आशीष गुप्ता के साथ बिताए गए प्रशिक्षण काल, कार्यशैली एवं अनुकरणीय नेतृत्व के अनुभवों को स्मरण करते हुए उनके सेवा-योगदान को यादगार बताया। आशीष गुप्ता ने अपने विदाई सम्बोधन में उत्तर प्रदेश पुलिस संगठन, अपने बैचमेट्स, कनिष्ठ अधिकारियों तथा परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा उनके लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन रहा है।

पुलिस विभाग में इनका 34 साल से अधिक रहा सेवाकाल 

लखनऊ में 25 दिसंबर 1966 को जन्मे श्री गुप्ता वर्ष 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने अपने 34 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में ललितपुर, पौड़ीगढ़वाल, बलिया, उन्नाव, गोंडा, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर सहित कई जनपदों में एसपी के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने एसटीएफ लखनऊ, पीएसी की 32वीं व 45वीं वाहिनी, रेलवे, एवं अभिसूचना विभागों में भी अहम भूमिका निभाई।

सीमा सुरक्षा बल में अनेक दायित्वों का कुशलतापूर्वक से किया निर्वहन 

श्री गुप्ता ने 18 वर्षों से अधिक की अवधि तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए संयुक्त राष्ट्र मिशन कोसोवो, एसवीपी नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद, प्रधानमंत्री कार्यालय, नैटग्रिड (संयुक्त सचिव व सीईओ), एवं सीमा सुरक्षा बल में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्ष 2022 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के पश्चात उन्हें डीजी नियम एवं ग्रन्थ, उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया था।

विशिष्ट सेवाओं के लिए इन्हें मिल चुका है राष्ट्रपति पुस्कार

Advertisment

श्री गुप्ता को गणतंत्र दिवस 2006 के अवसर पर "दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं" हेतु पुलिस पदक, तथा 2014 में "विशिष्ट सेवाओं" हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया था।विदाई समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस मुख्यालय के अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर  आशीष गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें :Crime News: छात्रा ने शरीरिक संबंध बनाने की बात को ठुकराया तो वायरल कर दी अश्लील वीडियो, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें :UP news: अखिलेश पर केशव का पलटवार : कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं...जो कानून तोड़ेगा, उसे सजा मिलेगी

यह भी पढ़ें :महाकुंभ में भगदड़ : बीबीसी की रिपोर्ट से सियासी भूचाल, अखिलेश ने क्‍यों साधा योगी सरकार पर निशाना?

news Police Crime
Advertisment
Advertisment