Advertisment

लोकमाता ​अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेता रहेगा प्रदेश : सीएम योगी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरवार को लखनऊ के जीपीओ पार्क में लगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

author-image
Vivek Srivastav
लोकमाता अहिल्‍याबाई होलकर।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरवार को लखनऊ के जीपीओ पार्क में लगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई के जीवन के विविध पहलुओं को उजागर किया गया है।  CM yogi ने कहा क‍ि मुझे पूर्ण विश्वास है कि 'लोकमाता' के विराट व्यक्तित्व एवं उत्कृष्ट कृतित्व से प्रदेश प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा। समाज को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने की दिशा में यह अभिनव पहल मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Advertisment

'लोकमाता' की पावन स्मृतियों को नमन!

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि लोकमाता ​अहिल्याबाई होलकर सभी युद्धों में विजयी रहीं। उन्होंने कहा कि आज शासन में महिलाओं को शासन में प्रतिनिधित्व देने की बात सोच रहे हैं, लेकिन जब प्रतिनिधित्व व सहभागिता की बात करते हैं तो 300 साल पहले हमारे देश में केवल प्रतिनिधित्व नहीं, केवल भागीदारी देने की बात इतना ही मात्र नहीं, बल्कि नेतृत्व देने का काम अहिल्याबाई ने किया। लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन के बारे में लोगों तक विषय पहुंचाने के लिए भाजपा ने देशभर में अभियान लिया है।
बीएल संतोष ने कहा कि चाहे किसान की बात हो, चाहे महिला की बात हो, न्याय की बात हो, व्यापार की बात हो, प्रशासन की बात हो, चाहे ममता हो, रमता हो, चाहे समता हो, सभी विषयों के बारे में प्रदर्शनी लगी है। हमारे देश में ऐसे नेतृत्व करने वाली महारानी थीं। भारत नियम के कारण नहीं, बल्कि लंबी हमारी विरासत है। देश के लिए, जिन्होंने अपना जीवन दिया। उनमें एक महान विभूति ​पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना हैं कि अब हमें उनको प्रतिनिधित्व व सहभागिता देने में नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व में कार्य करने की आदत डालनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : UP News:सीएम योगी बोले, भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी पूरा देश चौधरी चरण सिंह को याद करता है

Advertisment

यह भी पढ़ें : यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के समर्थकों ने कथावाचक धुना

यह भी पढ़ें : UP News: इमरान मसूद के बयानों पर चुप्‍पी क्‍यों साधे है समाजवादी पार्टी !

यह भी पढ़ें : Lucknow Police की अपराधियों से encounter, एक घायल , दूसरा साथी फरार

CM yogi
Advertisment
Advertisment