Advertisment

नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान, तोड़े गए अवैध निर्माण

लखनऊ नगर निगम शहर में अतिक्रमण के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई छेड़े हुए है। गुरुवार को नगर निगम ने कई जोन में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

author-image
Mohd. Arslan
 बुलडोजर से रैंप किए गए ध्वस्त

बुलडोजर से रैंप किए गए ध्वस्त Photograph: (YBN )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता

नगर निगम लखनऊ के विभिन्न जोनों में गुरुवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। निगम ने यह कार्रवाई महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर की। जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ यह अभियान शहर के कई इलाकों में चलाया गया और बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हटाए गए।

डालीगंज में अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

जोन-3 क्षेत्र में जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह यादव के नेतृत्व में 296 प्रवर्तन दल द्वारा शिया पीजी कॉलेज से पक्का पुल और पक्का पुल से डालीगंज क्रॉसिंग तक मुख्य मार्गों पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में मुख्य मार्गों से 25 सब्जी और फल विक्रेताओं के ठेले तथा 10 गुमटी हटाई गईं। इससे क्षेत्र में यातायात बेहतर हुआ और नागरिकों को राहत मिली।

दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की भी दी चेतावनी

जोन-5 क्षेत्र में आलमबाग पुलिस चौकी से पुराना जेल रोड होमगार्ड मुख्यालय तिराहे तक अस्थाई अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी नन्दकिशोर ने किया। अभियान के दौरान कर अधीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक पीयूष तिवारी, रेनू यादव, 296 प्रवर्तन दल और पुलिस बल की उपस्थिति में 6 ठेले, 2 काउंटर और 2 लकड़ी के स्टूल हटाए गए। अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। 

नालों पर बनाए गए रैंप पर चला बुलडोजर

जोन-7 क्षेत्र में भी नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जोनल अधिकारी आकाश कुमार के नेतृत्व में शक्तिनगर लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में नालों पर बनाए गए अवैध रैम्प हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण के तहत की गई। इस दौरान 7 रैम्प को ध्वस्त किया गया और स्थानीय लोगों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। इस अभियान में सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह, अवर अभियंता असलम, गाजीपुर थाना पुलिस बल, ईटीएफ और 296 टीम ने सक्रिय सहभागिता की।

Advertisment

आगे भी जारी रहने वाली अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार यह सघन कार्रवाई शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा ताकि नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें और यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिति पर RLD ने किया उन्हें याद, विधासनभा तक किया पैदल मार्च

Weather Alert: Delhi- NCR में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, आफिस से निकलने वाले हो जाएं सतर्क

Advertisment

Accident : स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में 4 बच्चों समेत 6 घायल, 5 ट्रॉमा सेंटर रेफर

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, सुख-सुविधाओं से लैस

Advertisment
Advertisment