Advertisment

ट्रांसजेंडर ने लखनऊ में निकाली गौरव यात्रा, बोले- हमारे समाज को दिया जाए आरक्षण

ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति की संयोजिका प्रियंका सिंह रघुवंशी कहा कि कहा कि बहुत सारी जगह पर आज भी हम पीछे हैं। कई लाभ हमारे समुदाय को नहीं मिल पा रहे हैं।

author-image
Deepak Yadav
transgender pride walk

लखनऊ में ट्रांसजेंडर अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। ट्रांसजेंडर अपनी मांगों को रविवार को सड़कों पर उतरे। लोहिया पार्क से 1090 चौराहा तक ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा निकाली गई। इससे पहले से इन ट्रांसजेंडर ने जमकर नगाड़े की थाप पर डांस किया। पिछले तीन साल से लगातार ट्रांसजेंडर प्राइड वॉक करके सरकार से अपना हक मांगते हैं। 

वेलफेयर बोर्ड के बावजूद नहीं मिल रहा लाभ

ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा समिति की संयोजिका प्रियंका सिंह रघुवंशी कहा कि बहुत सारी जगह पर आज भी हम पीछे हैं। कई लाभ हमारे समुदाय को नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन कर रखा है तो भी उन्हें हक न के बराबर मिल रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ये वॉक आयोजित कर रहे हैं। 

समान लाभ के लिए सरकार से अपील

प्रियंका ने कहा कि ट्रांसजेंडर समाज को आरक्षण, प्रमोशन दिया जाए, जिससे वह आगे बढ़ सकें। जो लाभ सभी वर्गों को दिया जा रहा है वह लाभ हमें भी मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न के बराबर लाभ दिए जा रहे हैं। वोटर कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने में आज भी हमें दिक्कत होती है। वहां पर दस्तावेज मांगे जाते हैं। जो हमारे पास नहीं हैं। हमने अपने माता-पिता को छोड़ रखा है तो हमारे पास दस्तावेज कहां से आए। सरकार इन सब बातों पर ध्यान दें जिससे हम भी समाज के अन्य वर्गों के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें।

Advertisment

Protest | rtransgender

यह भी पढें टेनिस कोर्ट पर अर्णव और देवांश का दबदबा, दोहरे खिताब किए अपने नाम

यह भी पढ़ें- कल्याण सिंह कैंसर संस्थान होगा अत्याधुनिक : 129.06 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे उपकरण, मरीजों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें- Health News : आधी आबादी ने बढ़ाए कदम, स्तन कैंसर की रोकथाम की ली प्रतिज्ञा

Advertisment
TRANSGENDER
Advertisment
Advertisment