Advertisment

UP News: अखिलेश यादव बोले, 2027 में सपा सरकार बनना तय

सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनने का दावा करते हुए कहा है क‍ि जनता भाजपा के अन्‍याय, अत्‍याचार, भ्रष्‍टाचार और अपराध से तंग आ चुकी है। वह बदलाव चाहती है।

author-image
Vivek Srivastav
लखनऊ

लखनऊ में सपा मुख्‍यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को संबोधित करते सपा मुखिया। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। भाजपा बेईमान और धोखेबाज पार्टी है। चुनाव में बेईमानी करती है। निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की होती है। निर्वाचन आयोग को ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, अन्याय, अत्याचार से बेहद नाराज है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।

भाजपा सरकार में अन्याय, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर

पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं व नेताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव(akhilesh yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। अपराधी खुलेआम घटनाएं कर रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों को सरकार का संरक्षण है। उपमुख्यमंत्री निर्देशों पर फर्जी केस लगवाकर प्रताड़ित करा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जुल्म ज्यादती के खिलाफ समाजवादी पार्टी हर स्तर पर लड़ रही है। समाजवादी पार्टी प्रदेश की पीड़ित, दुखी जनता, किसान, नौजवान, पीडीए के साथ है। भाजपा पीडीए के साथ भेदभाव कर रही है। भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी पीडीए को न्याय और सामाजिक न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। पीडीए की एकता से भाजपा घबराई हुई है। पीडीए की लड़ाई को मजबूत करके और ताकत देना है।

सरकार हर मोर्चे पर विफल रही 

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। भाजपा ही केन्द्र सरकार ने 11 साल और प्रदेश सरकार ने आठ साल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। भाजपा ने समाज में नफरत फैलाई। भेदभाव किया। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया। अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों को बेच दिया। महंगाई बढ़ा दी। जनता से किया वादा पूरा नहीं किया। किसानों, नौजवानों से झूठ बोला।
अखिलेश यादव ने कहा है कि इस सरकार में भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकार्ड टूट गए। जल जीवन मिशन भााजपा की लूट का मिशन बन गया। जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियां भाजपा के भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रही हैं। पानी की टंकियां भरभरा कर गिर रही हैं। सरकार को बताना चाहिए कि टंकियां क्यों गिर रही है। प्रधानमंत्री जी के गोद लिए गांवों का कोई विकास नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जी ने गांवों में कोई कार्य नहीं कराया। 

प्रदेश की बिजली व्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया

इसी तरह से भाजपा सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया। गर्मी के मौसम में प्रदेश में बिजली की मांग 32 हजार मेगावाट तक पहुंच गई है। गांवों को बिजली नहीं मिल रही है। शहरों में अघोषित कटौती हो रही है। लोग बिजली पानी के संकट से जूझ रहे है। जनता में भारी आक्रोश है। भाजपा सरकार ने आठ साल के कार्यकाल में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया। समाजवादी सरकार के दौरान में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कई पावर प्लांट लगवाए। प्रदेश के पांच शहरों में मेट्रो रेल लाने का काम किया लेकिन भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में किए गए विकास कार्यों को रोक दिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सांसद नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक शाहिर मंजूर, पूर्व मंत्री एवं विधायक राममूर्ति वर्मा, विधायक अतुल प्रधान, विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, विधायक  आशु मलिक समेत बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें : महाकुंभ में भगदड़ : बीबीसी की रिपोर्ट से सियासी भूचाल, अखिलेश ने क्‍यों साधा योगी सरकार पर निशाना?

यह भी पढ़ें : UP news: अखिलेश पर केशव का पलटवार : कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं...जो कानून तोड़ेगा, उसे सजा मिलेगी

यह भी पढ़ें : Crime News: छात्रा ने शरीरिक संबंध बनाने की बात को ठुकराया तो वायरल कर दी अश्लील वीडियो, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Advertisment

यह भी पढ़ें : Good News: ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में नए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी योगी सरकार

Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment