Advertisment

UP News:विदेशी पर्यटक के वीडियो से अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना

समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ताजमहल के पीछे फैली गंदगी को लेकर योगी सरकार को घेरा है। उन्‍होंने एक विदेशी पर्यटक के वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि भाजपा राज में गंदगी का साम्राज्‍य है।

author-image
Vivek Srivastav
tajmahal 1

वीडियो से लिया गया चित्र। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव योगी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अब उन्‍होंने आगरा में स्थित विश्‍व प्रसिद्ध धरोहर ताजमहल के पीछे फैले गंदगी के साम्राज्‍य को लेकर योगी सरकार(yogi government) को घेरा है। अखिलेश यादव( akhilesh yadav) ने विदेशी पर्यटक के वीडियो को सोशल मीडिया एक्‍स पर शेयर करते हुए लिखा, 'भाजपा राज में ये गंदगी का साम्राज्य है, अब कहेंगे इस आरोप में विदेशी हाथ है।'

क्‍या है वीडियो में

दरअसल विदेशी पर्यटक ने अपने वीडियो में ताजमहल के पीछे फैली गंदगी को दिखाया है। इसमें यमुना नदी में जमा गंदगी को दिखाया गया है। ऐसे लग रहा है कि पूरे आगरा शहर का कचरा यहीं लाकर फेंका जा रहा हो। वीडियो में यमुना नदी में एक मरे हुए जानवर जैसा भी कुछ दिखाई दे रहा है, जिस पर चील, कौवे जैसे पक्षी बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, एक विदेशी पर्यटक बदबू से बचने के लिए अपने मुंह को कपड़े सेढके हुए नजर आ रही है।  

यह भी पढ़ें : LDA Action : गोसाईंगंज में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, प्राधिकरण से पास नहीं था नक्शा

यह भी पढ़ें : Ayodhya को पर्यटन का नया आयाम देगा सरयू रिवरफ्रंट, सैलानियों के लिए खुलेगा जल्द

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : अयोध्या-गाजियाबाद में दो निजी विश्वविद्यालयों को मिली स्वीकृति, युवाओं को उच्च शिक्षा के लिया मिलेंगे बेहतर अवसर

samajwadi party | agra-city-common-man-issues | lucknow news update | lucknow news today | latest lucknow news in hindi

Akhilesh Yadav samajwadi party agra-city-common-man-issues yogi government lucknow news update lucknow news today latest lucknow news in hindi
Advertisment
Advertisment