/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/24/24-d6-2025-11-24-17-08-12.png)
अभिनेता धर्मेंद्र का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय सिनेता जगत के अतुलनीय सितारे व बॉलीवुड के ही मैन का खिताब पाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से समूचा फिल्म जगत, उनके असंख्य प्रशंसक दुखी हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हस्तियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मेंद्र के निधन पर शोक प्रकट करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
इन राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक
- बसपा प्रमुख व प्रदेश के पूर्व सीएम मायावती ने एक्स पर लिखा, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक दिग्गज अभिनेता श्री धर्मेन्द्र का आज निधन हो जाने की खबर अति-दुखद। अपने मिलनसार, हमदर्द व खुश मिजाज स्वभाव के लिए मशहूर रहे श्री धर्मेन्द्र ने काफी लम्बे समय तक फिल्म दुनिया व फिल्मों के शौकीन लोगों के दिलों पर राज किया। उनके परिवार वालों के साथ-साथ उनके तमाम चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कु़दरत उन सभी को इस दुख को सहने की शक्ति दे, यही कामना।'
- सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, 'सालों साल देश के चित्रपट के आकाश पर चमचमाए धर्मेंद्र जी का जमीन से जुड़ा सादगी भरा आकर्षक व्यक्तित्व और उनका सहज अभिनय हमेशा याद किया जाएगा। भावभीनी श्रद्धांजलि!'
- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, 'पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। सिनेमा जगत में उनका अद्वितीय योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।'
- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, 'हिंदी सिनेमा जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी से माननीय सांसद रहे श्री धर्मेंद्र जी के निधन की अत्यंत दुखद सूचना प्राप्त हुई। उनका जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें।'
यह भी पढ़ें- भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट दांव पर
यह भी पढ़ें- Sports News : खेल मैदान बनेंगे बच्चों की नई पाठशाला, लखनऊ स्कूल गेम्स 2 से 7 दिसंबर तक
Dharmendra | Dharmendra Death Rumor | CM yogi | CM Yogi Adityanath | yogi news | cm yogi news | Mayawati | BSP Mayawati | BSP Chief Mayawati | keshav prasad maurya | keshav maurya | akhileshyadav
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)