Advertisment

UP News : सीएम योगी ने सुनी गुरुवाणी, कहा- गुरु परंपरा ने भारत को दिया त्याग और बलिदान का संदेश

सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस विरासत को अक्षुण्ण रखें।

author-image
Vivek Srivastav
28 a2

यहियागंज गुरुद्वारे में शीश नवाते सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। सिख समुदाय की आस्था का प्रतीक 'चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा' के पवित्र जोड़ा साहिब का लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा सिख समुदाय के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब से जुड़ी है, जो सिख आस्था का अत्यंत पवित्र प्रतीक मानी जाती है। इस कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि गुरु परंपरा ने भारत को केवल आस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा, सेवा और बलिदान का आदर्श भी दिया है। 
उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस विरासत को अक्षुण्ण रखें और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी प्रेरणा पहुंचाएं। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। लखनऊ के यहियागंज गुरुद्वारे में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवाणी सुनी और यात्रा सदस्यों को पटुका पहनाकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा कमेटी ने सीएम योगी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

यह यात्रा हमें गौरवशाली गुरु परंपरा से जोड़ती है

28 a3
यहियागंज गुरुद्वारे में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। Photograph: (सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी परंपरा में कहा गया है, 'जिथे जाए बहे मेरा सतगुरु, सो थान सुहावा राम राजे।' अर्थात जहां भी गुरु महाराज के पावन चरण पड़ते हैं, वह स्थान रामराज्य की तरह पवित्र और पुण्यभूमि बन जाता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमें उस गौरवशाली गुरु परंपरा से जोड़ती है, जिसने भारत की संस्कृति, साहस और बलिदान की भावना को नई दिशा दी। सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शुरू हुई है। यह केवल श्रद्धा की यात्रा नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा देने वाली यात्रा है।

सिख गुरुओं का भारत की सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं का भारत की सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय है। गुरु नानक देव से लेकर गुरु गोविंद सिंह और उनके चार साहिबजादों ने जिस प्रकार धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह भारत के इतिहास को नई प्रेरणा देता है। सीएम योगी ने कहा कि लगभग ढाई सौ वर्षों से गुरु महाराज के पावन चरण पादुकाएं, जो पहले अखंड भारत के हिस्से पाकिस्तान में थीं, अब पटना साहिब में स्थापित की जा रही हैं। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा पूरे देश में गुरु परंपरा के प्रति सम्मान और गौरव का भाव जगाती जा रही है।

Advertisment

यहियागंज गुरुद्वारा हमारी साझा आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

उन्होंने कहा कि लखनऊ का यहियागंज गुरुद्वारा इसलिए भी विशेष है क्योंकि गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह की स्मृतियां इस स्थान से जुड़ी हैं। यह गुरुद्वारा हमारी साझा आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। सीएम योगी ने सिख समुदाय के प्रति आदर व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु परंपरा ने भारत को केवल आस्था नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा, सेवा और बलिदान का आदर्श भी दिया है।

यह भी पढ़ें : UP News : राममंदिर के शिखर पर ध्‍वजारोहण कार्यक्रम वाले दिन आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे

यह भी पढ़ें : Crime News:डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा के प्रोफेसर पर शोध छात्रा ने लगाया शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप, राजभवन ने मांगी रिपोर्ट

Advertisment

यह भी पढ़ें : Lucknow Crime:मोहनलालगंज में राजस्व टीम पर हमला, राजस्व निरीक्षक की पिटाई, दारोगा की फटी वर्दी

CM yogi | CM Yogi Adityanath | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news CM Yogi Adityanath CM yogi
Advertisment
Advertisment