Advertisment

UP News : राममंदिर के शिखर पर ध्‍वजारोहण कार्यक्रम वाले दिन आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे

रामनगरी अयोध्‍या में राममंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को ध्‍वज फहराया जाएगा। हालांकि इस दिन के कार्यक्रम में केवल आमंत्रित लोगों को ही दर्शन का मौका मिलेगा। करीब आठ हजार लोगों को आमंत्रण भेजे जाने की तैयारी है।

author-image
Vivek Srivastav
28 a1

राममंदिर का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। रामनगरी अयोध्‍या में राममंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को ध्‍वज फहराया जाएगा। हालांकि इस दिन के कार्यक्रम में केवल आमंत्रित लोगों को ही दर्शन का मौका मिलेगा। करीब आठ हजार लोगों को आमंत्रण भेजे जाने की तैयारी है। 26 नवंबर से सभी श्रद्धालु आम दिनों की तरह से दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक दिन पहले ही जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।

करीब आठ हजार लोगों को आमंत्रण भेजे जाने की तैयारी

नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम के समय मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही भगवान के दर्शन का अवसर मिलेगा और लगभग 8,000 आमंत्रित लोगों के लिए व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगले दिन से श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
नृपेंद्र मिश्र ने कहा, 'क्या श्रद्धालु सभी क्षेत्रों में बिना सुरक्षा जांच के स्वतंत्र रूप से आ-जा सकेंगे?, इस पर ट्रस्ट विचार कर रहा है। मेरा निरंतर प्रयास है कि यहां बनने वाली हर चीज श्रद्धालुओं को समर्पित हो।'

सभी मंदिर खोल दिए जाएं, वाटिकाएं खुल जाएं

उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि इस साल के आखिर तक राम जन्मभूमि परिसर में सभी मंदिर खोल दिए जाएं, वाटिकाएं खुल जाएं और कुबेर टीला तक भी श्रद्धालु पहुंच सकें। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि यह जरूरी है कि कुछ जगह पर सीमित संख्या में ही जाया जा सकता है। जैसे कुबेर टीला में श्रद्धालु सीमित संख्या में ही जा सकते हैं। मंदिर के प्रथम तल पर भी सीमित संख्या होगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट पूरी तरह से हर जिम्मेदारी से काम में जुटा है। हमारी कोशिश है कि जल्दी से जल्दी काम पूरा करके श्रद्धालुओं के समक्ष जा सकें कि जो निर्माण कार्य हमें विश्वास के साथ दिया है, वह पूरा हो गया है।

यह भी पढ़ें: UP Politics : अखिलेश बोले, भाजपा राजनीतिक गैंग, इसका एजेंडा समाज में नफरत फैलाना

Advertisment

यह भी पढ़ें: छठ पर्व पर उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट, 22 जिलों में कड़े सुरक्षा इंतजाम

यह भी पढ़ें : Lucknow Crime:कारोबारी ईशान गर्ग की खुदकुशी ने खड़े किए कई सवाल, कर्ज, अवसाद व अकेलेपन ने ली एक और जान

ram mandir | Ayodha in ram mandir | ayodhya ram mandir | ayodhya ram mandir news | Ayodhya news 2025 | ayodhya | latest up news | UP news 2025 | up news | up news hindi | up news in hindi 

Advertisment

up news in hindi up news hindi up news UP news 2025 latest up news ayodhya Ayodhya news 2025 ayodhya ram mandir news ayodhya ram mandir Ayodha in ram mandir ram mandir
Advertisment
Advertisment