Advertisment

UP News: सीएम योगी ने श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर उन्‍हें नमन किया, देव दीपावली की प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, 'मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!'

author-image
Vivek Srivastav
cmyogi ad

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सिख पंथ के संस्‍थापक व पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्‍हें नमन किया है। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, 'मानवता के लिए प्रेरणास्रोत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिश: नमन एवं सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!' उन्‍होंने आगे लिखा, 'गुरु नानक देव जी महाराज ने हमें सदाचार, सत्य और नैतिकता का मार्ग दिखाया। सेवा, समता, प्रेम और करुणा का संदेश देतीं उनकी शिक्षाएं हमारे लिए जीवन-दर्शन हैं।'

'देव-दीपावली' की प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्‍यमंत्री ने परंपरा, पुण्य और प्रकाश के पावन पर्व 'देव-दीपावली' की भी प्रदेशवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री ने एक्‍स पर लिखा, बाबा श्री विश्वनाथ एवं मां गंगा की कृपा से यह दिव्य पर्व आप सभी के जीवन में आशा, आस्था, आत्मबल और आरोग्यता का उजाला लाए, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव! जय गंगा मइया!
मुख्‍यमंत्री ने सनातन आस्था के पावन पर्व 'कार्तिक पूर्णिमा' की भी प्रदेश वासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि गंगा स्‍नान व दीपदान की पुण्यकारी परंपरा से आलोकित यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा दे, भगवान श्री हरि विष्णु एवं मां गंगा से यही प्रार्थना है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दुर्गविजय यादव गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: विश्‍वकप विजेता DSP दीप्ति : भाई के समर्पण और मेहनत से कैसे बनीं स्टार क्रिकेटर , जानिए पूरी कहानी

Advertisment

यह भी पढ़ें: UP News : माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों की चाबी आज लाभार्थियों को मिलेगी

CM Yogi Adityanath | CM yogi | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

UP news 2025 up news hindi up news in hindi CM Yogi Adityanath latest up news CM yogi up news
Advertisment
Advertisment