Advertisment

UP News: केशव प्रसाद मौर्य बोले, हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई धर्म को मानने वालों का भारत में स्‍वागत

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'सिंध' पर दिए उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि सांस्कृतिक रूप से भारत व सिंध के लोग जैसे पहले थे, आज भी वैसे हैं। मौर्य ने कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए।

author-image
Vivek Srivastav
24 d7

कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध जी की प्रतिमा के दर्शन एवं पूजन करते केशव प्रसाद मौर्य। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'सिंध' पर दिए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से भारत और सिंध के लोग जैसे पहले थे, आज भी वैसे ही हैं। इसलिए रक्षा मंत्री की बातों को गंभीरता से लेना चाहिए।

गैरकानूनी रूप से भारत में घुसने वालों का स्वागत नहीं

कुशीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को देश के 12 राज्यों में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'कोई भी भारतीय नागरिक गैरकानूनी रूप से भारत में घुसने वालों का स्वागत नहीं करेगा। हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई धर्म को मानने वाले लोग भारत सरकार के बनाए कानूनों के तहत आते हैं और उनका स्वागत किया जाएगा और उन्हें नागरिकता दी जाएगी। उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल किया जाएगा।'
उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'कोई मुसलमान घुसपैठिया आया है और भारत के गरीबों के अधिकारों को वह छीन रहा है तो चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया के जरिए एक तरीके से महायज्ञ कर रहा है। इसके आधार पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा। वह सच्चाई भी सामने आएगी कि फर्जी वोटों के आधार पर जीतकर कोई सत्ता नहीं कब्जा पाएगा।'

राम विरोधी पार्टी है समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ​​के बयान पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया और कहा, 'समाजवादी पार्टी के कई नेता बड़बोले हैं और मुझे नहीं लगता कि उनके बयानों पर जवाब देना जरूरी है। समाजवादी पार्टी राम विरोधी पार्टी है। रामलला के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाया गया है, जहां कल प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में धर्म ध्वजारोहण समारोह होगा।' उन्होंने कहा, '500 साल पहले विदेशी आक्रमणकारी ने राम मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया था। 6 दिसंबर 1992 को रामभक्त कारसेवकों ने धराशायी किया। आज राम मंदिर बन चुका है और पूरा देश गौरवान्वित है।'

यह भी पढ़ें-एनीमिया मुक्त भारत अभियान में यूपी सबसे आगे, लखनऊ समेत 24 जिलों ने लगाई छलांग, कौशाम्बी अव्वल

Advertisment

यह भी पढ़ें- भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट दांव पर

यह भी पढ़ें- Sports News : खेल मैदान बनेंगे बच्चों की नई पाठशाला, लखनऊ स्कूल गेम्स 2 से 7 दिसंबर तक

keshav prasad maurya | keshav maurya | samajwadi party | defence minister rajnath singh | defense minister rajnath singh | rajnath singh | Rajnath Singh address | up news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

Advertisment
keshav prasad maurya samajwadi party up news latest up news keshav maurya rajnath singh defence minister rajnath singh defense minister rajnath singh up news in hindi up news hindi Rajnath Singh address UP news 2025
Advertisment
Advertisment