Advertisment

UP News: दिव्‍यांग फरियादी को देख अपनी गाड़ी रुकवाई केशव प्रसाद मौर्य ने, खुद जाकर सुनी समस्‍या

राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह उस समय उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की दरियादिली दिखाई दी, जब उन्‍होंने एक दिव्‍यांग फरियादी को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा दी और उतरकर उससे बात की। जानें पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
24 d3

दिव्‍यांग फरियादी से बात करते केशव प्रसाद मौर्य। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह उस समय उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की दरियादिली दिखाई दी, जब उन्‍होंने एक दिव्‍यांग फरियादी को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा दी और उतरकर उससे बात की। 
दरअसल, सोमवार को केशव प्रसाद मौर्य अपने आवास से काफ‍िले के साथ बाहर निकल रहे थे, तभी उन्‍होंने बाहर एक दिव्‍यांग फरियादी को देखा, जो अपनी ट्राईसाइकिल में बैठा था। यह देखकर उन्‍होंने अपने काफ‍िले को रुकवाया और खुद चलकर उस दिव्‍यांग फरियादी के पास पहुंचे। उपमुख्‍यमंत्री ने उससे हालचाल पूछा और उसका प्रार्थनापत्र लिया। उपमुख्‍यमंत्री ने दिव्‍यांग फरियादी की समस्‍या सुनी और उसे उचित कार्यवाही का भरोसा दिया और इसके बाद ही वह अपने काफ‍िले के साथ आगे बढ़े।

'जनता दर्शन' कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्‍याएं

इससे पहले उपमुख्‍यमंत्री ने कैंप कार्यालय, सात कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में विभिन्‍न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि सभी लोगों की समस्‍याओं को उचित एवं समय के भीतर समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

 keshav maurya | up gov | up government | UP government decision | UP government development | UP Government News | up news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi

Advertisment

यह भी पढ़ें-एनीमिया मुक्त भारत अभियान में यूपी सबसे आगे, लखनऊ समेत 24 जिलों ने लगाई छलांग, कौशाम्बी अव्वल

यह भी पढ़ें- भारतीय यूथ बालिका हैंडबॉल टीम फाइनल में, वर्ल्ड चैंपियनशिप का टिकट दांव पर

यह भी पढ़ें- Sports News : खेल मैदान बनेंगे बच्चों की नई पाठशाला, लखनऊ स्कूल गेम्स 2 से 7 दिसंबर तक

Advertisment
keshav prasad maurya up government up news latest up news keshav maurya up gov up news in hindi UP Government News UP government development up news hindi UP news 2025 UP government decision
Advertisment
Advertisment