/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/20/20-d1-2025-11-20-09-31-29.png)
मिल्खा सिंह का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाबीएन संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को 'फ्लाइंग सिख' के नाम विख्यात और पद्मश्री से सम्मानित मिल्खा सिंह को उनकी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मिल्खा सिंह ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से विश्व पटल पर भारतीय ध्वज को शान से लहराया। उन्होंने संघर्ष, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम की अमर गाथा रचकर देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया।
मेहनत ही सबसे बड़ा पदक है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'भारतीय खेल जगत के गौरव, 'फ्लाइंग सिख', 'पद्म श्री' मिल्खा सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि! उनके हर कदम में संघर्ष की गूंज थी, हर जीत में राष्ट्र का गौरव था। मिट्टी के ट्रैक से विश्व मंच तक पहुंचने की उनकी यात्रा ने दुनिया को यह सिखाया कि मेहनत ही सबसे बड़ा पदक है।'
उनके समर्पण ने भारतीय खेल जगत को नई ऊंचाइयां दीं
वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, 'युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत, 'फ्लाइंग सिख' के नाम से विख्यात महान धावक एवं पद्मश्री से सम्मानित मिल्खा सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनके समर्पण ने भारतीय खेल जगत को नई ऊंचाइयां दीं। मिल्खा सिंह जी का जीवन संघर्ष, परिश्रम और देशभक्ति की अमर मिसाल है।'
यह भी पढ़ें : UP News : सिंचाई व्यवस्था के सुधार के लिए 95 नई परियोजनाओं को मंजूरी
यह भी पढ़ें : UP News : मीडिया पर जमकर क्यों बरसे अखिलेश यादव? लगा दिए ये बड़े आरोप
यह भी पढ़ें : UP News : कानपुर और मथुरा-वृंदावन में विरासत, संस्कृति और पर्यटन आधारित विकास मॉडल लागू होगा
CM yogi | CM Yogi Adityanath | keshav maurya | keshav prasad maurya | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)