Advertisment

UP News: पंचायत चुनाव को लेकर क्‍यों है परिसीमन पर समाजवादी पार्टी की नजर?

यूपी में पंचायत चुनाव भले ही अगले साल हों लेकिन इसे लेकर स‍ियासी सरगर्मियां अभी से जोरों पर हैं। समाजवादी पार्टी चुनाव से पहले होने वाले परिसीमन पर पैनी नजर रख रही है।

author-image
Vivek Srivastav
पंचायत चुनाव

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता : समाजवादी पार्टी न केवल आगामी विधानसभा चुनाव बल्कि पंचायत चुनाव को लेकर भी अभी से तैयारियों में जुट गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आक्रामक तेवर भी इस बात का इशारा कर रहे हैं क‍ि सपा पूरी ताकत और गंभीरता के साथ इन चुनावों में उतरने जा रही है। आरक्षण और परिसीमन के आंकड़ों पर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से नजर रख रही है ताक‍ि सत्‍ता पक्ष की ओर से किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके। इसके लिए हर जिले में पदाधिकारियों को जिम्‍मेदारी सौंप दी गई है। साथ ही प्रदेश मुख्‍यालय के स्‍तर पर भी कुछ वरिष्‍ठ नेताओं की भूमिका तय की गई है ताक‍ि कहीं से भी किसी गड़बड़ी की सूचना मिले तो उसे तुरंत ही चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया जा सके। 

सपा ने परिसीमन पर दिया था डीएमके का साथ 

गौरतलब है क‍ि देश में अगले साल परिसीमन होने वाला है, लेकिन इससे पहले इस मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है। तमिलनाडु सरकार इस पर केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है। वहीं, अब उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(samajwadi party) न केवल इस मुददे पर सतर्कता दिखा रही है, बल्कि खुलकर बोल भी रही है। पिछले दिनों डीएमके के परिसीमन विरोध प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी का समर्थन भी था। सपा मुखिया अखिलेश यादव(akhilesh yadav) ने कहा था कि वे तमिलनाडु के लोगों के साथ हैं। उन्‍होंने भाजपा पर आरोप लगाया था कि वे परिसीमन में धांधली कर सकते हैं। 

क्‍या कहा था सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा के पास आंकड़े और तकनीक है। वे प्रोफेशनल्स की सहायता ले रहे हैं। इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि सत्‍ता पक्ष आंकड़ों को अपने फायदे में इस्‍तेमाल करे। सत्‍ता पक्ष परिसीमन में ग्राम पंचायतों का जातीय आंकड़ा प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, जिससे क‍ि वहां पीडीए(पिछड़ा,दलित, अल्‍पसंख्‍यक) के संयुक्‍त लाभ को प्रभावित किया जा सके। साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा पर जातीय आधार पर नियुक्तियां करने का भी आरोप लगाया था। 
समाजवादी पार्टी अब इस पर भी नजर रखेगी कि परिसीमन में न सिर्फ आरक्षण का पालन हो, बल्कि इसमें किसी तरह का हेरफेर न हो सके। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षिण भी दिया जा रहा है ताक‍ि वे अपने ग्राम, क्षेत्र व जिलास्तर पर अधिकारियों के सामने मजबूती से अपनी बात कह सकें। 

यह भी पढ़ें : UP News: 11 साल क्यों? अखिलेश बोले—मोदी सरकार दे 20 साल का हिसाब!

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP Weather : प्रदेश में आज से तीन दिनों तक 19 जिलों में चलेगी लू, इस दिन से बरसेंगे बादल

यह भी पढ़ें : UP News: कौशांबी के आत्‍महत्‍या मामले में भाजपा को क्‍यों लपेट रहे हैं अखिलेश यादव ?

यह भी पढ़ें : Crime News: होटल में झगड़े के दौरान युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

Advertisment
samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment