Advertisment

UP News: आरपी गौतम बने अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संस्तुति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन पर पार्टी में लम्बे समय से प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता मंच) की जिम्मेदारी संभाल रहे जाटव आर० पी० गौतम को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है।

author-image
Vivek Srivastav
अपना दल एस

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में आने वाले पंचायत व विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां अभी से तेज हैं। सभी दलों में अपने अपने नेताओं को जिम्‍मेदारियां दी जा रही हैं। हर कोई चुनाव से पहले अपनी पार्टी को और भी अधिक दुरुस्‍त करना चाह रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में अपना दल सोनेलाल ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया। 

लम्बे समय से प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता मंच) रहे 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संस्तुति तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन पर पार्टी में लम्बे समय से प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता मंच) की जिम्मेदारी संभाल रहे जाटव आर० पी० गौतम को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी है। यह जानकारी राष्ट्रीय सचिव पार्टी मुख्यालय मुन्नर प्रजापति की ओर से जारी पत्र में अपना दल (एस) के उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नामित किए जाने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें : UP News: भाजपा सरकार के एजेंडे में ही नहीं नौकरी व रोजगार देना : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें : UP News: रेरा में पंजीकृत परियोजना में ही लें घर या दुकान, नहीं तो हो सकता धोखा !

Advertisment

यह भी पढ़ें : यूपी के बलरामपुर में रेप के बाद दरिंदों ने सिर में ठोंक दी आठ इंची लंबी कील

यह भी पढ़ें : Medical News: लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदयाघात पर किया गया मंथन

Advertisment
Advertisment