/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/10/9aPdbrE3f1wyNVyYsr0a.jpeg)
थप्पड़ मारने का आरोपी(बाएं), थप्पड़ मारता आरोपी(बीच में) और थप्पड़ खाने वाले महेंद्र राजभर(दाएं)। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां नहोरा आशापुर गांव में मंगलवार को आयोजित एक भूमि पूजन समारोह में पहले उनको माला पहनाई गई और फिर थप्पड़ मारे गए। थप्पड़ मारने वाला उन्हीं की पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश राजभर हैं। इस थप्पड़बाजी का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पीडीए समाज पर हो रहा लगातार अत्याचार
अब थप्पड़ कांड में समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव( akhilesh yadav) भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए पीडीए समाज पर हमले की संज्ञा दे दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर लिखा, 'वयोवृद्ध और वरिष्ठ नेता महेंद्र राजभर जी पर हुआ हिंसक हमला भाजपा के राज में 'पीडीए समाज' पर लगातार बढ़ते जा रहे अपमानजनक व्यवहार और अत्याचार का एक और निंदनीय उदाहरण है। भाजपा अगर सोचती है कि वो किसी समाज को अंदर से तोड़कर, अपनी विभाजनकारी राजनीति को बनाए रखेगी, तो ये उसकी गलतफहमी है। अगर इस हमले में भाजपा की नजरअंदाजी शामिल नहीं है, तो इस हमलावर को तत्काल गिरफ्तार करके, उसके किए की सजा दी जाए।' सपा मुखिया ने आगे लिखा, 'हिंसा हताशा का ही एक रूप होता है। भाजपा याद रखे, ऐसे कृत्यों से पीडीए का मनोबल टूटेगा नहीं, बल्कि और भी शक्तिशाली होगा।'
जय संविधान, जय पीडीए!
महेंद्र राजभर बोले, यह सब ओम प्रकाश राजभर की साजिश
वहीं, इस थप्पड़ कांड के पीड़ित सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने इसे सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर की साजिश कहा है। उन्होंने बताया कि बृजेश राजभर कुछ दिन पहले ओम प्रकाश राजभर से मिलने भी गए थे। महेंद्र राजभर ने इस मामले में जलालपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : महाकुंभ में भगदड़ : बीबीसी की रिपोर्ट से सियासी भूचाल, अखिलेश ने क्यों साधा योगी सरकार पर निशाना?
यह भी पढ़ें : UP news: अखिलेश पर केशव का पलटवार : कोई अगड़ा-पिछड़ा नहीं...जो कानून तोड़ेगा, उसे सजा मिलेगी
यह भी पढ़ें : Crime News: छात्रा ने शरीरिक संबंध बनाने की बात को ठुकराया तो वायरल कर दी अश्लील वीडियो, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यह भी पढ़ें : Good News: ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में नए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी योगी सरकार