/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/22/akhilesj-22j-2025-06-22-15-13-49.jpeg)
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते सपा मुखिया अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ी घोषणाएं की हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादियों की सरकार बनने पर स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लागू की जाएगी। इसके तहत गरीब महिलाओं को 3000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने दी जाएगी। सपा मुखिया लखनऊ में सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ प्रदेशभर से आईं महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
भाजपा सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं
सपा मुखिया ने कहा, प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन पर अत्याचार, अन्याय किया जा रहा है, झूठे मुकदमे दर्ज कि जा रहे हैं, महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में जब हमारी सरकार आएगी तो 1090 की व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि महिलाओं को सुरक्षा मिल सके।
महिलाओं को चुनावी राजनीति में और मौके देगी सपा
सपा मुखिया( Akhilesh yadav ) ने संगठन में महिलाओं की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पंचायती राज में सबसे पहले नेताजी मुलायम सिंह यादव ने महिला आरक्षण लागू किया, जिससे तमाम महिलाओं को पंचायत व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिला। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी(samajwadi party) संगठन से जुड़ी महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में चुनावी राजनीति में उतरने का मौका देगी, ताकि वे प्रदेश भर में महिलाओं के हक में काम कर सकें।
यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव ने सीएम योगी से क्यों पूछा, हवाई सर्वे में 'मक्का पट्टी' दिखाई दी थी क्या?'
यह भी पढ़ें : Janta Darshan: सीएम योगी बोले, गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं