Advertisment

UP News: अखिलेश यादव ने क्‍यों कहा, इस मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं !

समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। सपा मुखिया ने मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्‍लील वीडियो वायरल होने को मुददा बनाया है।

author-image
Vivek Srivastav
समाजवादी पार्टी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया )

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार सियासी हमला बोला है। सपा मुखिया ने मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के 130 अश्‍लील वीडियो वायरल होने को मुददा बनाया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, 'भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात 'कर्नाटक कांड' से टक्कर लेता दिख रहा है। ये खुलासा तो मैनपुरी के भाजपाइयों के घर से ही हुआ है, इसलिए इसका आरोप भाजपा की आईटी सेल विपक्ष पर भी नहीं डाल सकती।' 

पार्टी विद ए डिफरेंस पर भी साधा निशाना 

akhilesh yadav ने आगे लिखा, 'अब जनता को समझ आया कि भाजपा जब अपने को ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’कहती है तो वो किस मामले में ‘डिफरेंट’है। इस क्षेत्र में भाजपा का न कोई मुकाबला है और न ही इस मामले में कोई भाजपाइयों से मुकाबला करना चाहेगा। इस क्षेत्र की महारत और काबिलियत भाजपा को ही मुबारक।

भाजपा के साये से भी दूर चलेंगी महिलाएं 

सपा मुखिया ने कहा क‍ि यही हाल रहा तो महिलाएं, भाजपाइयों के सायों से भी चार हाथ दूर हटकर चलने लगेंगी और भाजपा की महिला विंग में सन्नाटा छा जाएगा और कोई भी महिला अपने मान-सम्मान की परवाह करते हुए भाजपा से दूर ही रहेगी और उनके परिवारवाले भी उनको भाजपाइयों से दूर ही रखेंगे।

भाजपा के ‘नारी-वंदना अभियान’का सच क्या यही है? भाजपा में कोई है?
नारी का मान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

Advertisment

यह भी पढ़ें : Income Tax Department में मारपीट के मामले में कमिश्नर का कमरा सील, सीबीडीटी ने मांगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : Road Accident: एक ही परिवार का तीन शव घर पहुंचा तो मचा कोहराम , मातम में डूबा पूरा मोहल्ला , अंतिम संस्कार आज

यह भी पढ़ें : Hate Speech Case: माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्‍बास दोषी करार, जा सकती है विधायकी

Advertisment

यह भी पढ़ें : Road Accident सड़क हादसा शादी से लौट रही कार खाई में पलटी, दो सगे भाइयों समेत छह की मौत, पांच घायल

Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment