/young-bharat-news/media/media_files/2025/12/03/03-n14-2025-12-03-20-18-34.jpg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार के अररिया जिले में बुधवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब महिला टीचर स्कूल जा रही थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतका शिवानी कुमारी (28) मध्य विद्यालय खाबाध कन्हैली में कार्यरत थीं और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी की रहने वाली थीं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार स्कूल से लगभग सौ मीटर की दूरी पर एक शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोकी, उनसे हेलमेट उतरवाया और फिर नजदीक से उनके सिर में गोली मार दी। शिवानी वहीं गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग महिला की मदद के लिए दौड़े। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति भी बन गई।
दो साल पहले बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी
ग्रामीण सुधीर यादव और गौरव कुमार शिवानी को अररिया के सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुधीर ने बताया कि घटना के समय वह अपने खेत में गेहूं की बुवाई कर रहे थे। तभी इलाके में हंगामा देखकर वह स्कूल की ओर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंजनी कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह और नरपतगंज थाने के पुलिसकर्मियों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराध का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शिवानी ने दो साल पहले बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी और फारबिसगंज में रह रही थी। जिला पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
राजद ने कहा, अपराधियों के हौसले बुलंद
घटना के कुछ घंटों बाद बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अररिया में स्कूटी से स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
यह भी पढ़ें : UP Politics: BLO की दिक्कतों और आत्महत्या जैसी घटनाओं पर गंभीर संवाद हो : मायावती
यह भी पढ़ें : UP Politics: अखिलेश का बड़ा आरोप, मतदाता सूची से लोगों के नाम काट रहे चुनाव आयोग और भाजपा
यह भी पढ़ें : UP News: सीएम योगी बोले- संवाद, संवेदनशीलता और सकारात्मकता बनाएगी प्रभावी पुलिस अधिकारी
Crime | crime news | Bihar Crime News | Bihar news | Bihar news 2025 | up news in hindi | up news hindi | UP news 2025 | latest up news
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)