/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/26/23-d6-2025-11-26-18-42-54.png)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों में SIR के काम में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की तथाकथित आत्महत्याओं को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरा है।
समाजवादी पार्टी भी देगी दो लाख रूपए की मदद
सपा मुखिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में SIR के दौरान मानसिक-शारीरिक रूप से आहत होने के कारण जिन लोगों की जान जा रही है, उनके लिए 'चुनाव आयोग' से ये सीधी अपील है कि वो मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रूपए का मुआवजा दे। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी भी प्रत्येक मृतक के आश्रित को दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का संकल्प लेती है।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो फतेहपुर का है। यहां SIR के काम में लगे लेखपाल सुधीर कुमार ने शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में उसके परिजन बता रहे हैं कि 26 नवंबर को सुधीर की शादी थी, लेकिन उसे छुट्टी नहीं दी जा रही थी, साथ ही घर आकर भी धमकाया कि काम कौन करेगा?
यह भी पढ़ें : UP Politics: अखिलेश का बड़ा हमला, बाबा साहब ने वोट का अधिकार दिया, भाजपा उसी को छीन रही
यह भी पढ़ें : UP Politics: संविधान दिवस पर बोलीं मायावती, ईमानदारी से काम करें केंद्र व राज्य सरकारें
यह भी पढ़ें : UP News: CM Yogi बोले, हमारा संविधान भारत की अनेकता को एकता में जोड़ने वाला है
Akhilesh Yadav | samajwadi party | election commission | Election Commission Bias | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)