Advertisment

UP Politics: अखिलेश का बड़ा हमला, बाबा साहब ने वोट का अधिकार दिया, भाजपा उसी को छीन रही

सपा मुखिया ने कहा कि एक ओर तो भाजपा संविधान दिवस मना रही है, उसके नेता बड़े-बड़े भाषण दे रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिए संविधान को सबसे ज्‍यादा ठेस भी भाजपा ने ही पहुंचाई है। जानें और क्‍या कहा?

author-image
Vivek Srivastav
26 b9

पत्रकारों से रूबरू अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने संविधान दिवस पर एक बार फ‍िर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। सपा मुखिया ने कहा कि एक ओर तो भाजपा संविधान दिवस मना रही है, उसके नेता बड़े बड़े भाषण दे रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिए संविधान को सबसे ज्‍यादा ठेस भी भाजपा ने ही पहुंचाई है। 

SIR के बहाने लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाहती है

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने देश के लोगों को मताधिकार का मूलभूत अधिकार दिया था, आज भाजपा उसी को छीन रही है। सपा मुखिया ने कहा कि SIR के बहाने भाजपा सरकार लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाहती है। देखकर अधिकारियों को SIR के काम में लगाया गया है, ताकि अपने मन मुताबिक लोगों के वोट काटे जा सकें। सपा मुखिया ने कहा कि बाबा साहब के संविधान में धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक समरसता का भाव था, लेकिन भाजपा इसे खत्‍म करना चाहती है। उन्‍होंने कहा कि जब मताधिकार ही नहीं बचेगा तो संविधान कहां से बचेगा? अखिलेश यादव ने कहा कि अगर संविधान को मजबूत करना है तो सबसे पहले मताधिकार को बचाना होगा। 

पलासियो मॉल में फ‍िल्‍म 120 बहादुर देखी सपा मुखिया ने

सपा मुखिया बुधवार को राजधानी लखनऊ के पलासियो मॉल में फ‍िल्‍म 120 बहादुर को देखने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। फ‍िल्‍म के बारे में सपा मुखिया ने कहा कि कई साल के बाद इस तरह किसी मॉल में फ‍िल्‍म देखने का मौका मिला। उन्‍होंने कहा कि हमारी दुनिया की सबसे शक्तिशाली फौजों में से एक है और हमें उस पर गर्व है। हमारे सैनिक कठिन परिस्थितियों में रहकर भी हमारी रक्षा करते हैं, देश की सीमाओं को सुरक्षित रखते हैं और हम सभी को उन पर गर्व है। सपा मुखिया ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नई पीढ़ी यह फ‍िल्‍म देखे और जाने कि कैसे हमारी फौजों ने चीनी सेना का बहादुरी से सामना किया। वे आखिरी सांस तक, आखिरी बुलेट तक भारत मां की रक्षा के लिए लड़ते रहे। हम सबको यह जानना चाहिए। 

सरकार बताए कि पहले हमारा क्षेत्रफल कितना था? और अब कितना है?

सपा मुखिया अखिलेश ने चीनी फौज को लेकर सरकार को भी घेरा। उन्‍होंने सवाल किया कि सरकार बताए कि पहले हमारा क्षेत्रफल कितना था? और अब कितना है? सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का क्षेत्रफल कम होता जा रहा है। सीमाएं सिकुड़ रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें चीन से सावधान रहना होगा, क्‍योंकि वह अकसर हमारी जमीन हथियाने का प्रयास करता है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime:12 घंटे में प्रियांशी हत्या का खुलासा, अभियुक्त आलोक रावत गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: इंदिरा नगर के मकान में भयानक आग, लाखों का संपत्ति हुआ राख

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: बिहार गए मालिक के घर में चोरों का तांडव, पुलिस जांच में जुटी

Akhilesh Yadav | samajwadi party | bjp | bjp government | bjp govt | up politics 2025 | UP Politics | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Advertisment
samajwadi party Akhilesh Yadav bjp bjp govt bjp government UP Politics up politics update UP politics today UP politics latest up politics 2025
Advertisment
Advertisment