/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/22/22-a3-2025-10-22-14-31-34.jpeg)
अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पिछले कुछ समय में देशभर में जहरीले कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत पर सियासत गरमाई हुई है। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को भी निशाने पर ले लिया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार अब लोगों के जीवन से भी खिलवाड़ करने लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक न्यूज वेबसाइट की वीडियो स्टोरी को शेयर किया है, इसमें दिखाया गया है कि लखनऊ में जानलेवा कोडीन सिरप की कैसे धड़ल्ले से आपूर्ति हो रही है।
'घुट्टी के घोटाले' में किसकी संलिप्तता है उसकी भी जांच होनी चाहिए
सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाक के नीचे जानलेवा सिरप की आपूर्ति अस्पतालों, जेलों, और घरों तक की जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय तक शायद अपनी सुविधा के लिहाज से चुप्पी साधकर बैठा है। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि इस चुप्पी का लाभ किसे मिल रहा है? साथ ही इस 'घुट्टी के घोटाले' में किसकी संलिप्तता है उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस घोटाले से जिनका भी मुनाफाखोरी का रिश्ता है, उन्हें भी उजागर किया जाए और उनका दंडात्मक निष्कासन किया जाए।
यह भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश का बड़ा हमला, प्रधानमंत्री पद के लिए 'वसूली' करवा रहे सीएम योगी
Akhilesh Yadav | samajwadi party | CM Yogi Adityanath | CM yogi | bjp | bjp government | bjp govt | UP Political News | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today